आधार कार्ड ने दी जन-जन को नई पहचान: प्रमुख सचिव किदवई

Updated on 08-09-2022 05:19 PM

प्रमुख सचिव ,खाद्य एवं परिवहन फैज अहमद किदवई, ने कहा है कि आधार कार्ड ने देश के हर नागरिक को उसकी पहचान दी है। किदवई भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.) द्वारा ‘आधार उपयोग को सरल बनाने के लिए हालिया पहल' पर प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आधार ने ऐसे व्यक्तियों को भी पहचान दी जिनके पास अपनी पहचान का कोई आधार नहीं था। उन्होंने कहा कि यूआईडीएआई द्वारा की गई सर्वोत्तम प्रथाओं और हाल की पहलों को साझा करना इस कार्यशाला की महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि 'आधार' अविश्वसनीय रूप से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 313 से अधिक डीबीटी कल्याण योजनाएँ लाभार्थियों को लाभ और सब्सिडी के लक्षित वितरण के लिए आधार प्लेटफॉर्म का उपयोग हो रहा हैं और अनुमानित बचत रुपये 2.22 लाख करोड़ है।

कार्यशाला के दो सत्रों में आधार पारिस्थितिकी तंत्र में जोड़ी गई नवीनतम प्रमाणीकरण सुविधाओं, आधार के अभिनव उपयोग के मामले और मध्य प्रदेश में लागू सर्वोत्तम प्रथाओं, डेटा गोपनीयता और सूचना सुरक्षा, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और आधार सक्षम भुगतान प्रणाली पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही एम-आधार ऐप, आधार ऑनलाइन सेवाओं, आधार नामांकन और अद्यतन सेवाओं को निवासियों के लिए एक सुगम अनुभव के विषय में भी विस्तार से बताया गया।

ई-के.वाई.सी सेवाओं को किया सक्षम

आई.टी.एस., उप महानिदेशक, यू.आई.डी.ए.आई.श्री. संजय कुमार सोहनी, ने बताया कि आधार भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे का मूल बन गया है। इससे डिजिटल विभाजन को पाट दिया है, ई-के.वाई.सी सेवाओं को सक्षम किया है, मोबाइल के माध्यम से दरवाजे पर बैंकिंग सेवा प्रदान की है और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरूरतमंद और योग्य लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे नकद हस्तांतरण की सुविधा दी है। उन्होंने फेस ऑथेंटिकेशन, ऑफलाइन वेरिफिकेशन और यूआईडीएआई द्वारा ली गई ऑथेंटिकेशन फीस में कमी जैसी पहलों का भी जिक्र किया। निकेत दीवान, परियोजना प्रबंधक, यूआईडीएआई, राज्य कार्यालय, भोपाल ने कानूनी पहलुओं को साझा किया।

कार्यशाला में राज्य शासन, बैंकों, बी.एस.एन.एल., डाक विभाग, राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एन.आई.सी.) और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। संजय कुमार सोहनी, आई.टी.एस., डी.डी.जी., यू.आई.डी.ए.आई, आर.ओ.-दिल्ली, प्रेम नारायण, डी.डी.जी., यू.आई.डी.ए.आई, मुख्यालय.-दिल्ली, अभिजीत अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, एमपीएसईडीसी लिमिटेड, सुमित पटले, निदेशक यू.आई.डी.ए.आई- राज्य कार्यालय भोपाल, लेफ्टिनेंट कर्नल संजय सिंह रौतेला, निदेशक यू.आई.डी.ए.आई, आर.ओ.-दिल्ली शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.