आप नेता आतिशी बोली- प्रदेश की जनता को भाजपा-कांग्रेस बारी बारी से लूट रही

Updated on 02-07-2022 05:05 PM

भोपाल मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने बीजेपी-कांग्रेस पर निशाना साधा है। आतिशी ने कहा कि प्रदेश की मासूम जनता को बीजेपी-कांग्रेस बारी-बारी से लूट रही है। आम आदमी पार्टी की नेता और कालकाजी से विधायक आतिशी सिंह ने शुक्रवार को रोड शो निकाला और सभा को संबोधित किया।

इससे पहले सुभाष नगर फाटक स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यलय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आतिशी सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश मेरी कर्मस्थली रही है और लंबे समय से मैं यह देख रही हूं कि यहां की मासूम जनता को भाजपा-कांग्रेस बारी-बारी से लूट रही हैं। इनके नेताओं के एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति के रवैये को देख कर लगता है कि इनका आपस में गठबंधन है। बात अगर यहां शहरों की करें तो बीआरटीएस जैसी बेतुकी योजनाओं में हजारों करोड़ की लूट हुई है, सरकारी जमीन पर नेताओं ने अतिक्रमण करवाया है, स्मार्ट सिटी के नाम पर स्मार्ट करप्शन किया गया है और नगर निकायों को भ्रष्टाचार निकाय बना दिया है।


उन्होंने नगरीय निकाय चुनावों के के सेवा-वचनपत्र का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना और स्थानीय नागरिक समितियों के सहयोग से नगरीय प्रशासन चलाना पार्टी का प्रमुख उद्देश्य रहेगा। यह चुनाव व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है और आम आदमी के जीवन को सुगम और खुशहाल बनाने का चुनाव है। वहीं, प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी समाज के हर एक हिस्से की सहूलियत और सुरक्षा का ध्यान रखेगी। 1000 वर्ग फीट वाले प्लॉटों पर निर्मित घरों का हाउस टैक्स माफ होगा और कमर्शियल टैक्स हाफ होगा, हर घर को हर महीने 20000 लीटर शुद्ध पेयजल नि:शुल्क मिलेगा,

 नगरीय निकायों में ठेका कर्मचारी प्रथा बंद की जाएगी, सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी उनकी सुरक्षा एवं गौरव का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ईवी वाहनों पर आधारित शहरीय यातायात को विकसित किया जाएगा, नगरीय निकायों में नि:शुल्क वाईफाई उपलब्ध करवाया जाएगा, कोचिंग के छात्रों के लिए विशेष लाइब्रेरियों का निर्माण किया जाएगा और बस कॉलोनी मार्शल्स की तैनाती की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.