2023 के विधानसभा चुनाव में मप्र में पूरे दमखम से उतरेगी आप: डिकोस्टा

Updated on 05-09-2022 05:11 PM
शहर के गुर्जर मंगल भवन में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आप के जिला प्रभारी प्रकाश डिकोस्टा, मनीषा शर्मा, पूजा कश्यप भोपाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रेवाराम पटेल, हरीश गुप्ता, शंकरलाल बांके, मथुरा गुर्र्जर, नितिन पारे विशेष रूप से मौजूद थे।

अध्यक्षता कार्यक्रम के जिला संयोजक रामकृष्ण आंजने ने की। इस दौरान जिले के लगभग 100 लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री डिकोस्टा ने कहा कि वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी भी पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी हर सीट पर अपने प्रत्याशी खड़ें करेगी एवं हम गुजरात में सरकार भी बनाएंगे।

जिला प्रभारी श्री डिकोस्टा ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनता को बेहतर से बेहतर सुविधा मिल रही हंै। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधा प्रदान की हैं। इसी प्रकार पंजाब में आप सरकार द्वारा लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही हैं। आप पंजाब में विकास की नई इबारत भी लिखेंगी। कार्यक्रम को आप की नेता मनीषा शर्मा, पूजा कश्यप, पूर्व हरदा जिलाध्यक्ष रेवाराम पटेल, हरीश गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर आप के मुकेश मिश्रा, सुरेश साहू, सबलसिंह राजपूत, संजय बिलोरे, रामभरोस गुर्जर, सुभाषचंद राजपूत, रामअवतार गुर्जर, विजय गुर्जर, मोती शारदे, बद्री गुर्जर सहित 200 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मप्र में तीसरा विकल्प बनेगी आप पार्टी
आप पार्टी के कार्यक्रम जिला संयोजक रामकृष्ण आंजने ने कहा कि मप्र में आप पार्टी जनता में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। कांग्रेस एवं भाजपा के झूठे वादों से जनता त्रस्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जिले की दोनों विधानसभा हरदा एवं टिमरनी में आप पार्टी को मजबूत करेंगे। बूथ स्तर पर पार्टी को खड़ा करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया हैं। श्री आंजने ने कहा कि पार्टी को जिले में मजबूत करने हेतु काम कर रहे हैं। आप पार्टी से जिले के लोग तेजी से जुड़ भी रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी जिले में सकारात्मक परिणाम देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.