शिवपुरी जिले की मगरौनी चौकी पुलिस ने दहेज हत्या के केस में फरार ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता गौरव उर्फ गोलू (22) पत्नी कृष्णकांत उर्फ कल्ला सिकरवार निवासी मगरौनी ने 22 अक्टूबर 2021 को घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
मायके पक्ष ने बयान में बताया कि दहेज में कमी रह जान से ससुरा वाले प्रताड़ित करते थे। चौकी प्रभारी मनीष जादौन ने बताया कि पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब 3 हजार का इनामी ससुर उपेंद्र सिकरवार और ढाई हजार के इनामी देवर अंकित सिकरवार करैरा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो अन्य फरार हैं।