मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में नवरात्र में भी पानी गिरने के आसार नहीं

Updated on 27-09-2022 04:52 PM
बारिश से तरबतर मध्यप्रदेश में अब पानी गिरने का दौर खत्म होने वाला है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ दें, तो 3 दिन से बारिश नहीं हुई है। नवरात्र में भी पानी गिरने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक भोपाल, इंदौर और ग्वालियर-चंबल में बारिश नहीं होगी। हालांकि, कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। आज महाकौशल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

मध्यप्रदेश में पिछले 48 घंटे में ज्यादा बारिश नहीं हुई है। 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, सतना, सिवनी, बालाघाट, दमोह, डिंडोरी और खजुराहो में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेशभर में धूप-छांव की लुकाछिपी चलती रही। 29 सितंबर तक प्रदेश में केवल बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर से आधे एमपी में मौसम शुष्क होने लगेगा। यानी नमी खत्म हो जाएगी। अभी कुछ जिलों में नमी होने के कारण हल्की बौछारें पड़ रही हैं। पिछले 3 साल में इस साल मानसून की विदाई सबसे जल्दी होने जा रही है। इस साल 5 अक्टूबर को ही मानसून विदा हो सकता है, जबकि इससे पहले साल 2020 में 9 अक्टूबर और 2021 में 6 अक्टूबर को मानसून विदा हुआ था। साल 2020 में ग्वालियर-चंबल से 8 अक्टूबर को मानसून की रवानगी की शुरुआत हुई थी, अगले दिन यानी 9 अक्टूबर को भोपाल-इंदौर समेत 37 जिलों से मानसून की विदाई हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.