रैगिंग/ मारपीट के मामले में आठ छात्रों के खिलाफ कार्रवाई

Updated on 22-04-2022 05:35 PM

 भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में रैगिंग/ मारपीट के मामले में आठ छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है।  पिछले सप्ताह आरजीपीवी के यूआईटी मेंआधा दर्जन विद्यार्थियों के बीच हुई मारपीट और कथित रैगिंग को लेकर कल दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों पक्षों के विद्यार्थियों को अनुशासन समिति के सामने पेश किया गया।

सुनवाई के बाद समिति ने आठ जूनियर सीनियर विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें छह विद्यार्थियों पर 2 से 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया है और द्वितीय वर्ष के दो छात्रों को छात्रावास से बाहर कर दिया है। तृतीय वर्ष के इलेक्ट्रानिक एंड कंप्यूनिकेशन के दो विद्यार्थियों पर 10-10 हजार रुपये और कंप्यूटर साइंस के दो छात्रों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

साथ ही इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकशन के द्वितीय वर्ष के दो छात्रों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। आरजीपीवी के यूआइटी के डायरेक्टर सुधीर भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित शिकायत मिली थी। मामले की जांच के लिए जांच कमेटी बनाई गई थी। हालांकि विवि प्रबंधक इसे रैगिंग नहीं, बल्कि आपसी मारपीट का मामला मान रहे हैं।

यूआईटी के डायरेक्टर सुधीर भदौरिया ने कहा कि इस प्रकरण में शामिल सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बुलाया गया था और जिन विद्यार्थियों पर जुर्माना  लगाया गया और सजा दी गई है, उनके अभिभावकों से शपथ पत्र मांगा गया है

बता दें, कि यूटीडी के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ विद्यार्थियों पर मारपीट करने और रैगिंग लेने की शिकायत की थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की शिकायत की थी। मामले की जांच करने प्रकरण को अनुशासन समिति को सौंप दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.