बाहर दिनों से ठंडी पड़ी खाली प्लॉटों के प्लॉट मालिक विरुद्ध कार्रवाई की मुहीम

Updated on 24-11-2022 03:49 PM

भोपाल

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाली प्लॉटों के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम 13 प्रकरण बनाकर ठंडी पड़ गई है। नगर निगम के अमले ने कार्रवाई शुरू करने से पहले खाली प्लॉट मालिकों से प्लॉट की साफ-सफाई और प्लॉट में भरे पानी को खाली करवाने के लिए अपील जारी की थी। इसके कुछ दिन बाद कार्रवाई शुरू की गई। 11 नवंबर को प्लॉट मालिकों के खिलाफ 13 प्रकरण बनाए गए। इस दौरान कार्रवाई वार्ड 75, 76, 80 और 83 में की गई। 7800 रुपए का फाइन लगाया गया। इसके बाद से खाली प्लॉट मालिकों के खिलाफ कार्रवाई बंद है। कार्रवाई को बंद हुए करीब 12 दिन हो चुके हैं। इन बाहर दिनों में किसी भी प्लॉट मालिक के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया। ज्ञात हो कि यह मुहिम डेंगू की रोकथाम के मद्देनजर चलाई गई थी। वर्तमान में डेंगू के 450 एक्टिव केस हैं।

गंदगी, कचरे और पानी भरा
नगर निगम के जोन 17 और 18 में डेंगू के हर रोज नए मरीज सामने आ रहे हैं। चूंकि खाली प्लॉटों में गंदगी, कचरे और पानी भरे रहने के कारण डेंगू का लार्वा पनपता है। इसके बावजूद खाली प्लॉट मालिकों के खिलाफ मुहिम को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में अपर आयुक्त एमपी सिंह का कहना है कि मुहिम आगे भी जारी रहेगी। कुछ कारणवश फिलहाल कार्रवाई बंद है। जल्द ही इससे चालू किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.