सड़कों के रेस्टोरेशन में विलंब करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही की जाए – मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 27-10-2022 04:56 PM
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल की सड़कों को तुरंत दुरूस्त किया जाए। सड़कों के रख-रखाव के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी परस्पर समन्वय कर कार्य करें। सीवरेज और पानी की पाईप लाईन के लिए खोदी गई सड़कों का रेस्टोरेशन जिन ठेकेदारों ने नहीं किया है, उन पर कार्यवाही की जाए। एक पखवाड़े के बाद मैं पुन: सड़कों का निरीक्षण करूँगा।

मुख्यमंत्री चौहान प्रात:कालीन बैठक में भोपाल की सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। नगर निगम आयुक्त वी.एस.कोलसानी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई तथा प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास मनीष सिंह वुर्चअली शामिल हुए। बताया गया कि तुलनात्मक रूप से अधिक वर्षा के कारण सड़कें प्रभावित हुई हैं।

गौ-संरक्षण को सामाजिक दायित्व बनाना आवश्यक – मुख्यमंत्री चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसी बैठक में कहा कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित गोवर्धन पूजा के माध्यम से हमें जन-जन को वृक्षारोपण, गो-वंश के संरक्षण और प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना है। गोवर्धन पूजा सही अर्थों में पर्यावरण और प्रकृति की पूजा है, इसका आरंभ भगवान श्रीकृष्ण ने किया था। उन्होंने बृजवासियों से कहा था कि गोवर्धन पर्वत जंगल, घास और फल-फूल के माध्यम से लोगों और पशुओं को जीवन देता है। गोवर्धन पूजा का अर्थ पर्यावरण की रक्षा करना है और जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के संकट और प्रभावों को देखते हुए गोवर्धन पूजा अधिक प्रासंगिक हो गई है। आज आयोजित गोवर्धन पूजा से अधिक से अधिक किसान, पर्यावरण प्रेमी और जन-सामान्य को जोड़ा जाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गो-वंश की व्यवस्था के लिए गो-शालाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिए भी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। सड़कों पर रह रहे गो-वंश की सुरक्षा के लिए गो-वंश को गो-शाला तक लाने के कार्य को सामाजिक दायित्व के रूप में निभाने के लिए हर व्यक्ति को प्रेरित करें। वर्तमान में 1663 गो-शालाएँ संचालित हैं। साथ ही अन्य गो-शालाओं को भी सक्रिय किया जाएगा। पर्यावरण और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। वृक्षा-रोपण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से भावी पीढ़ी को बचाने का उपयुक्त माध्यम है। गोवर्धन पूजा से वृक्षा-रोपण, प्राकृतिक खेती और गो-वंश के संरक्षण की गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों और गो-संरक्षण के लिए सक्रिय संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.