पेयजल समस्या पर शीघ्र की जाए कार्यवाही : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 21-05-2022 06:32 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल का सर्वाधिक संकट रहता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से पेयजल समस्या की जानकारी प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। नल-जल योजना के संचालन की वास्तविक स्थिति का जन-प्रतिनिधि भी नियमित अवलोकन करें और इनके संधारण में हर-संभव सहयोग प्रदान करें। पेयजल आपूर्ति में यदि कोई तकनीकी समस्या आ रही हो, तो उसका तत्काल निराकरण किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 6:30 बजे सीधी जिले की विकास और जन-कल्याणकारी योजनाओं की निवास कार्यालय से वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे।

जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित कल्याण मंत्री और सीधी जिले की प्रभारी सुश्री मीना सिंह भी उमरिया से वर्चुअली सम्मिलित हुई। सीधी कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान तथा अन्य अधिकारी भी वर्चुअली जुड़े। बैठक में जानकारी दी गई कि सीधी जिले के 21 हजार हेण्डपम्पों के संधारण और संचालन की निगरानी कॉल-सेंटर से की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन की जानकारी संबंधित हितग्राहियों को उनकी ओर से जारी पत्र से दी जाए। यह जन-सामान्य से संवाद और सम्पर्क में बने रहने का प्रभावी माध्यम है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम सम्मिलित होने की जानकारी सीधे पत्र से प्राप्त होने से भ्रष्टाचार की संभावनाएँ भी कम होती हैं। यह व्यवस्था योजना क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुधारेगी। बैठक में जानकारी दी गई कि सीधी जिले में प्रधानमंत्री आवास शहरी 45 प्रतिशत और ग्रामीण 72 प्रतिशत पूर्ण हो गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समीक्षा में राशन वितरण में विलम्ब की जानकारी प्राप्त होने पर नाराजगी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण में सौंदर्यीकरण का ध्यान भी रखा जाए। जिला चिकित्सालय को आदर्श बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने "एक जिला-एक उत्पाद" योजना में सीधी कार्पेट की मार्केटिंग "सीधी ब्रांड" के नाम से करने और आँगनवाड़ियों के संचालन में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीधी में विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट परीक्षा की कोचिंग के लिए एल.एन. इन्स्टीट्यूट कोटा के साथ आरंभ किए गए नवाचार की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को प्रोत्साहित कर बहनों की आय प्रतिमाह 10 हजार रूपए सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुशासन और न्याय देने का प्रभावी माध्यम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.