धरना-प्रदर्शन किया तो होगी कार्रवाई: पुलिस आयुक्त

Updated on 13-03-2022 10:12 PM

  भोपाल पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करते हुए चेतावनी दी है कि अब भी कार्यक्रम करने की कोशिश की तो कार्रवाई की जाएगी। ढाई महीने में यह दूसरा मौका है, जब सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भोपाल रहे कर्मचारियों को रोका है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को भोपाल के कलियासोत मैदान पर प्रस्तावित कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन पर सरकार ने रोक लगा दी है।

आजाद अध्यापक-शिक्षक संघ के बाद मप्र अधिकारी - कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की राजधानी में प्रदर्शन की तैयारी थी। मोर्चा को 13 मार्च को कलियासोत मैदान पर धरना प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। पुलिस आयुक्त ने यह तर्क देते हुए अनुमति निरस्त कर दी कि कार्यक्रम में 25 हजार से ज्यादा कर्मचारी रहे हैं। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बिगड़ेगी। आयोजक इस भीड़ को संभाल नहीं पाएंगे। इससे अन्य समस्याएं खड़ी होंगी। पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा है कि आयोजकों ने कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था भी नहीं की, जिससे आमजन को खतरा है।  उधर, शिक्षक भी अगले महीने भोपाल आने की तैयारी में जुटे हैं।

इस बारे में  मप्र अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि सरकार प्रदर्शन से घबराई हुई है। इसलिए आनन-फानन कुछ भी तर्क देकर कार्यक्रम निरस्त किया गया है। बड़े राजनीतिक आयोजनों को छोड़कर आज तक शायद ही किसी कार्यक्रम में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था की गई हो, पर पुलिस इस आधार पर अनुमति निरस्त कर रही है। बैठक कर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर 2021 को शिक्षक भी इसी मांग को लेकर भोपाल रहे थे।

उन्होंने भेल स्थित एनसीसी ग्राउंड पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली थी। ऐन वक्त पर पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगड़ने का तर्क देकर कार्यक्रम निरस्त कर दिया और टेंट उखड़वा दिया था। मोर्चा ने सरकार के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना की है और रविवार को राजधानी में बैठक बुलाई है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि अब अगला क्या कदम होना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.