अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में निधन

Updated on 20-01-2022 10:55 PM

भोपाल अभिनेता अरुण वर्मा का भोपाल में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता ने गुरुवार को भोपाल के पीपुल्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बता दें कि अरुण वर्मा अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा कई बड़े सितारों के साथ 80 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अरुण वर्मा के निधन की जानकारी कवि उदय दाहिया ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे मित्र अभिनेता अरुण वर्मा का आज सुबह भोपाल में निधन हो गया है भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति शांति शांति... गौरतलब है कि अरुण वर्मा लंबे समय से बीमार थे, इसलिए वह अपने मूल निवास भोपाल में रहकर अपना इलाज करा रहे थे।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

अभिनेता अरुण वर्मा सलमान खान की फिल्म किक में नजर आए थे। अरुण प्रसिद्ध रंगकर्मी बव कारंत के शिष्य रह चुके हैं। बव कारंत से रंगमंच की बारीकियां सीखने के बाद उन्होंने मुंबई की ओर रुख किया था। अरुण वर्मा के अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म डकैत से हुई थी। जिसमें सनी देअल मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा अरुण हिना, खलनायक, प्रेम ग्रंथ, नायक, मुझसे शादी करोगी, हीरोपंती सहित  80 फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.