अभिनेत्री तनुश्री दत्ता दुर्घटना का शिकार, पैर में आए टांके

Updated on 04-05-2022 07:30 PM

भोपाल महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से जाते समय फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता दुर्घटना का शिकार हो गई। एक्ट्रेस के पैर में कुछ टांके लगे है। तनुश्री दत्ता ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने फोटो पोस्ट कर यह जानकारी सबको दी। बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल होने से दुर्घटना का शिकार हो गई। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें वे महाकाल के दर्शन कर बाहर रही हैं। तनुश्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि दुर्घटना से पैर में कुछ टांके आए हैं। जय श्री महाकाल।

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि यह मेरे जीवन की पहली दुर्घटना थी, जिसने मेरे संकल्प और विश्वास को और मजबूत बना दिया है। मैं उतनी खुशकिस्मत नहीं हूं, जितना मैं खुदको मानती हूं। तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर किए हैं उनके एक फोटो पैर का है, जिसमें उन्हें चोट लगी है। उन्होंने फोटो के साथ लिखा कि 'आज का दिन बहुत एडवेंचरस था।

 महाकालेश्वर के दर्शन हो गए, मंदिर जाते वक्त गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। बस कुछ टांके लगे हैं, जय श्री महाकाल। उधर उज्जैन के ही भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम में रहने वाले छह लोग मंगलवार सुबह अचानक बीमार हो गए। इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार को भर्ती किया गया है।

डाक्टरों ने फूड पाइजनिंग की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि अंबोदिया स्थित सेवाधाम आश्रम के निश्शक्त वार्ड में 120 लोग रहते हैं। इनकी हालत ऐसी है कि वे बिस्तर से भी नहीं उठ सकते हैं। मंगलवार सुबह नित्यकर्म के बाद मूक-बधिर मानसिक बीमार 23 वर्षीय अमर, 26 वर्षीय लोकेश, 30 वर्षीय आशु शर्मा, 45 वर्षीय प्रवीण, 59 वर्षीय मनोज, 21 वर्षीय विश्वनाथ की तबीयत अचानक खराब हो गई।

जिला अस्पताल ले जाने पर अमर लोकेश को मृत घोषित कर दिया गया इधर सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ डाक्टरों की एक टीम आश्रम पहुंचाई थी। यहां जांच की गई। इनकी हालत ऐसी है कि वे बिस्तर से भी नहीं उठ सकते हैं।

 मंगलवार सुबह नित्यकर्म के बाद मूक-बधिर मानसिक बीमार 23 वर्षीय अमर, 26 वर्षीय लोकेश, 30 वर्षीय आशु शर्मा, 45 वर्षीय प्रवीण, 59 वर्षीय मनोज, 21 वर्षीय विश्वनाथ की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिला अस्पताल ले जाने पर अमर लोकेश को मृत घोषित कर दिया गया इधर सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ डाक्टरों की एक टीम आश्रम पहुंचाई थी। यहां जांच की गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.