औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार पर प्रशासन ने की कार्रवाई

Updated on 12-11-2022 05:45 PM

खरगोन जिले के औद्योगिक क्षेत्र निमरानी में शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल का अवैध कारोबार होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने 4 विभाग के अधिकारियों के साथ बालाजी बायो डीजल पम्प के विरूद्ध 3 स्थान पर कार्रवाई की। जिला प्रशासन को पिछले कई दिन से पेट्रोल-डीजल के अवैध संग्रहण और संगठित तरीके से विभिन्न स्थानों पर पेट्रोल-डीजल बेचने की सूचना मिल रही थी। खरगोन-कसरावद एसडीएम और एसडीओपी मण्डलेश्वर द्वारा अधिकारियों के साथ जाँच की गई। प्रारम्भिक जाँच में करीब 3 लाख लीटर डीजल, केरोसिन और बायो डीजल मिला है, जिसकी कीमत 4 से 5 करोड़ रूपये होने का अनुमान है। यह संग्रहण बिना किसी नियम और अनुमति के किया जा रहा था। संग्रहण स्थलों पर यूरिया और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेंहूँ भी बरामद हुआ है।

पेट्रोल पंप सहित तीन गोडाउन सील

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह ने निमरानी स्थित संग्रहण स्थलों का निरीक्षण कर पेट्रोल पंप सहित 3 गोडाउन को सील करने के निर्देश दिए। इन गोडाउन में डीजल, पेट्रोल, बायो डीजल और कैरोसीन से भरे टेंकर मिले हैं। गोडाउन में यूरिया की बोरियाँ, यूरिया से बना तरल पदार्थ और इसे बनाने का यंत्र, एक मिनी टेंकर और सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेंहूँ पाया गया है। कलेक्टर ने प्रकरण की सघन जाँच करने के निर्देश दिए हैं। छानबीन के लिये जाँच समिति गठित की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.