केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश अब 11 अप्रैल तक

Updated on 19-03-2022 06:34 PM

 भोपाल केंद्रीय विद्यालयों में पहली से लेकर नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए आनलाइन पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर 11 अप्रैल तक कर दी है। इससे पहले यह तारीख 21 मार्च तय की गई थी। अब 11 अप्रैल शाम 7 बजे तक केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। मालूम हो कि देशभर के 1200 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों में पहली से नौवीं कक्षा तक में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पहली कक्षा में प्रवेश के लिए इस सत्र में बच्चों की उम्रसीमा को भी बढ़ा दिया गया है।

नवीन सत्र 2022-23 से कक्षा पहली में पंजीयन के लिए अब बच्चे की उम्र एक मार्च 2022 तक छह साल पूरी होनी चाहिए। हालांकि पहले यह उम्र पांच साल थी। नामांकन फार्म आनलाइन भरे जा रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ऐसे में जो भी अभिभावक अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वे इस दौरान केवीएस की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय के प्रवेश दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाएगा।

इसके अलावा दूसरी कक्षा एवं इसके ऊपर के कक्षाओं में नामांकन की सूची 21 अप्रैल को सीटें खाली रहने पर जारी की जाएगी। वहीं दाखिले से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभिभावकों को स्कूल से भी जानकारी लेनी होगी। राजधानी भोपाल में पांच केंद्रीय विद्यालय है। केवीएस की अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें। होमपेज पर खुद को करके लॉग इन कोड जनरेट करें। आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेजों की सूची के साथ एक आवेदन सबमिशन कोड भेजा जाएगा। आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें और प्रवेश के समय जमा करने के लिए जरूरी दस्तावेजों को एक साथ रखें।

मैदा मिल एरिया स्थित केवी-1, शिवाजी नगर में केवी-2, केवी-3 होशंगाबाद रोड और केवी-4 बंगरसिया और केवी-5 बैरागढ़ में स्थित है। इन सभी केंद्रीय विद्यालयों में कुल मिलाकर पहली कक्षा के लिए करीब 650 सीटें उपलब्ध है। अभिभावकों ने कहा कि बहुत दिनों से वे केवी के पंजीयन के लिए आवेदन का इंतजार कर रहे थे। इसके साथ दाखिले के लिए बच्चे की उम्र सीमा बढ़ाने से भ्ज्ञी कई अभिभावक खुश नजर रहे हैं। उनका कहना है कि पहली कक्षा में कम उम्र में दाखिला कराने से बच्चों के मानसिक स्तर का विकास सही से नहीं हो पाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.