‎मिलावट: खुला दूध खरीदकर उबाला तो बन गया रबर!

Updated on 05-03-2022 05:45 PM

 भोपाल। राजधानी में एक उपभोक्ता ने खुला दूध खरीदकर उसे उबाला तो वह रबर बन गया। उपभोक्ता ने इसका इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो भी शेयरकिया। घटना पांच दिन पुरानी है। अशोका गार्डन के पंतनगर इलाके की उपभोक्ता नाजिया जमशेद ने किसान मिल्क डेयरी के संचालक हकीम खान पर दूध में मिलावट करने का आरोप लगाया है।मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है।  डेयरी से दूध, दही, पनीर और घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में डेयरी संचालक हकीम खान ने उपभोक्ता के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके दुबे ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए वीडियो का संज्ञान लिया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों से खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मिले हैं और उसकी शिकायत दर्ज कर ली है। नाजिया ने बताया कि वह वे किसान मिल्क डेयरी से दूध अन्य उत्पाद खरीदते हैं। पांच दिन पूर्व उन्होंने खुला दूध खरीदा था।

 घर में उबाला तो वह देखते ही देखते रबर के रूप में बदलने लगा। पानी अलग हो गया। इसकी सूचना संचालक को दी गई तो वह उल्टा हमें ही डांटने लगा। उसका कहना था कि जिस दूध की शिकायत की जा रही है वहां के पार्लर से खरीदा ही नहीं है। उपभोक्ता के अनुसार वह मानने के लिए तैयार ही नहीं था।

यह मामला पुलिस को भी बताया था लेकिन पुलिस ने भी मदद नहीं की, जिसके बाद वीडियो सार्वजनिक करना पड़ा। पीड़ित परिवार की तरफ से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बयान दिए हैं कि दूध का उपयोग करने के कारण परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने घबराहट होने, दूध का उपयोग करने के बाद भूख नहीं लगने, दूध से अजीब गंध आने की बात कही है।

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाए कि संचालक ने पहले उन्हें इलाज कराने का भरोसा दिया और बाद में बदल गया। हालांकि सूत्रों का दावा है कि दोनों पक्षों के बीच इस मामले में पहले ही समझौता हो गया था, लेकिन एक-दूसरे की शर्ते पूरी नहीं होने के कारण मामला सामने गया।

इस बारे में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके दुबे का कहना है कि मामला पुराना है। यदि संबंधित द्वारा मिलावट की जाती रही हो तो स्वभाविक है कि वह उपभोक्ता की नाराजगी के बाद सतर्क हो गया होगा और मिलावट बंद कर दी होगी। ऐसे में सैंपलों में मिलावट पकड़ में आना मुश्किल ही है। उन्होंने कहा कि वीडियो में किए जा रहे दावों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह वीडियो एक पक्ष की मौजूदगी में बनाया गया है। फिर भी मामले की गंभीरता पर उपभोक्ता द्वारा शिकायत नहीं करने के बावजूद विभाग ने संज्ञान लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.