ग्वालियर भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने महाराज बाड़े पर 2 मिनिट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम में राष्ट्रगान संयोजक एडवोकेट अरविंद दूदावत को म0 प्र0 उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया है , इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा समर्पण व राष्ट्रगान परिवार द्वारा उनकी इस उपलब्धि के लिए आपको सम्मानित किया । आपका सम्मान संस्थापक व प्रांतीय संस्कार प्रमुख संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति,उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे के द्वारा फूलों की व मोतियों की माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। संचालन उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के द्वारा किया गया।