21 साल बाद कराया बेटे का डीएनए टेस्ट, तब माना अपना बेटा

Updated on 18-04-2022 07:24 PM

 भोपाल एक बाप ने अपने ही बीस साल के बेटे के डीएनए टेस्ट कराया, उसके बाद अपना बेटा माना। युवा बेटे को जब सच्चाई पता चली तो उसने अब अपने पिता के साथ रहने से ही इंकार कर दिया। इस तरह से पति-पत्नी के अहंकार ने युवा बेटे की फजीहत करा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादी के 21 साल बाद एक पत्नी को अपने 20 वर्षीय बेटे को अधिकार दिलाने के लिए डीएनए टेस्ट कराना पड़ा।

शादी के कुछ माह बाद परिवार में क्लेश होने पर पति ने गर्भवती पत्नी से दूरी बढ़ा ली। पत्नी ने बेटे काे जन्म देकर माता के साथ बेटे को पिता का भी दुलार देने की कोशिश की। 15 साल बाद पोते के प्रति मोह जागने पर ससुर ने पोते को हासिल करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। तकरार बढ़ने पर दहेज एक्ट का मुकदमा कायम हुआ। पत्नी ने भी भरणपोषण का अधिकार मांगा, तो गुस्से में पति ने अदालत में तलाक की अर्जी लगा दी।

 हद तो तब हो गई जब पति ने बेटे को अपना होने से ही मना कर दिया। अदालत ने डीएनए टेस्ट कराया। इस अग्नि परीक्षा में पत्नी पवित्र साबित हुई। इसके बाद कुटुंब न्यायालय ने तलाक की अर्जी खारिज कर दी। मातापिता के दांपत्य जीवन में पड़ी दरार के बीच आज उनका बेटा बीस साल का हो गया है। मामले में कुटुंब न्यायालय की अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश शशिकांता वैश्य की बेंच ने तलाक के केस को खारिज किया। बेंच ने फैसले में पति को फटकार लगाते हुए कहा कि उसने पत्नी को 21 साल से शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

 साथ ही बेटे पत्नी को भरण-पोषण भी नहीं दिया। पति अपनी जिम्मेदारी से बचता रहा। अब पत्नी को करीब 13 हजार रुपये प्रतिमाह देना होगा। साथ ही बेटे के पढ़ाई का खर्च भी देना होगा।पति-पत्नी के इस मामले में बेटा परेशान होता रहा। जिस पिता को उसने कभी देखा ही नहीं और मन में अच्छी छवि बनाए रखा। उस पिता ने जब उसे बेटा मानने से इंकार कर दिया, तब उसे बहुत दुख हुआ और अब वह पिता के साथ नहीं रहना चाहता है।

मालूम हो कि सरकारी नौकरी में पदस्थ युवक की सात मार्च 2000 को शादी हुई छोटे-छोटे मनमुटाव के कारण दोनों सितंबर 2000 में अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद पंच एवं परिचार के सामने 2005 को दोनों अलग हो गए। पत्नी को पूरा सामन और जेवर सबकुछ दे दिया गया। पंचों की सहमति से दोनों अलग रह रहे थे। पत्नी 21 साल से इस इंतजार में थी कि बेटे के मोह में पति उसे साथ ले जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 2015 में पति ने पत्नी के खिलाफ तलाक का केस लगाया। वहीं पत्नी ने भी भरण-पोषण का केस लगाया और निर्णय पत्नी के पक्ष में हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.