चुनाव नतीजों के बाद रहवासियों के बीच फिर चाय पर चर्चा करने पहुंचे सीएम शिवराज

Updated on 20-07-2022 06:48 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी में मंगलवार सुबह एक बार फिर स्थानीय रहवासियों से चाय पर चर्चा की। उनका चाय पर चर्चा का यह कार्यक्रम सुबह दस बजे 12 नंबर स्टाप स्थित उसी मल्टी परिसर में शुरू हुआ, जहां उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान एक पखवाड़ा पहल ऐसे ही जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचकर पार्टी के महापौर पर पार्षद प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा था।

 इस कार्यक्रम में सीएम ने नगरीय निकाय चुनाव में अपार जनसमर्थन के लिए जनता का आभार जताया। इसके अलावा सीएम ने लोगों से संवाद किया। मामा की चाय अपनों के साथ नामक इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज के अलावा नरेला विधायक चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, शहर की नवनिर्वाचित महापौर मालती राय और पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आपने चुनाव से पहले मल्टी में पेयजल की व्यवस्था की मांग की थी, उसकी व्यवस्था अति शीघ्र करने के मैं निर्देश दे रहा हूं। मुझे पता चला कि क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों से नागरिक परेशान हैं, मैं पुलिस विभाग को निर्देश दे रहा हूं कि इन्हें पकड़ो, प्रकरण बनाओ और सही जगह पर पहुंचाओ।

 नागरिकों को सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। स्ट्रीट वेंडर योजना में गरीबों को दस हजार रुपये की राशि बिना ब्याज के दी जायेगी, ताकि ये अपना काम धंधा करके परिवार का भरण-पोषण कर सकें। हर योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को मिले, मैं यह सुनिश्चित करूंगा। आपकी जिंदगी बदलना हमारी और भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। यह आभार सभा नहीं, विश्वास सभा है। आपने चुनाव में जो मुझ पर विश्वास जताया है, मैं उसे खण्डित नहीं होने दूंगा। योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा और विकास के सभी काम होंगे।


गौरतलब है कि राजधानी में 6 जुलाई को मतदान हुआ था। इसके लिए चुनाव प्रचार खत्म होने से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 3 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे मध्य विधानसभा क्षेत्र की 12 नंबर मल्टी स्थित गणगौर मंदिर पहुंचे थे और यहां उन्होंने लोगों के साथ चाय पी कर उनकी समस्याएं भी सुनी और उन्हें आश्वस्त किया था की वह भाजपा की महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशी को अपना समर्थन दें। बाकी उनकी समस्याएं और शहर के विकास की जिम्मेदारी मामा और भाजपा पर छोड़ दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.