कृषि मंत्री श्री पटेल ने बारंगा से किया "मेरा गाँव-मेरा तीर्थ अभियान" का शुभारंभ

Updated on 22-02-2022 05:38 PM

भोपाल। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने गाँव के सर्वांगीण विकास के लिये "मेरा गाँव-मेरा तीर्थ अभियान" का शुभारंभ बारंगा से किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में गाँव को समस्या रहित बनाने का संकल्प लिया जाएगा। सभी ग्रामीण संकल्प लेंगे कि गाँव को स्वच्छ और समस्या रहित कर आदर्श एवं तीर्थ के रूप में विकसित किया जाये।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अभियान में गाँव को स्वच्छ रखने, गौवंश की सुरक्षा करने, गाँव को नशामुक्त करने, गाँव में एकता बनाएँ रखने, सामाजिक समरसता को कायम रखने के लिए ग्रामीणों को संकल्प दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को प्राकृतिक और जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प और मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के नारे को चरित्रार्थ करते हुए अपने गाँव को आदर्श बनाकर तीर्थ के रूप में विकसित करना है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हम हर गाँव को आदर्श बनाएंगे, हर गाँव को तीर्थ बनाएंगे, जिससे सब सुखी, सम्पन्न और समृद्धशाली बनें। हमारा समन्वित प्रयास होगा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने के आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और प्रधानमंत्री के आत्म-निर्भर भारत के सपने को साकार कर सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.