हवाई यात्रा: बडे शहरों का स्पाट फेयर डेढ़ गुना तक बढ़ा

Updated on 04-05-2022 07:37 PM

भोपाल प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली, मुंबई सहित बड़े शहरों का स्पाट फेयर डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। कोराना वायरस महामारी के कारण दो साल तक परेशानियों के दौर से गुजर चुकी एयरलाइंस कंपनियों के अच्छे दिन वापस गए हैं।  गर्मी की छुटटी के कारण यात्रियों की संख्या बढी तो विमानन कंपनियों ने बडे शहरों का किराया भी  बढा दिया है। प्री-बुकिंग कराने पर यात्रियों को थोड़ी राहत मिल जाती है।

कोरोना संकट के कारण एयरलाइंस कंपनियों को अपनी उड़ानों के फेरे कम करने पड़े थे। कुछ समय के लिए उड़ानें बंद भी करनी पड़ी थी। अब यह बीते दिनों की बात हो चुकी है। लोग परिवार के साथ घूमने निकल रहे हैं। विमान से सफर करना अब सामान्य बात होती जा रही है। अच्छी बुकिंग के कारण ही किराया बढ़ रहा है। विमान किराया प्रारंभ से ही यात्रियों की संख्या के आधार पर तय होता आया है, जिस तरह कुछ टे्रनों में डायनामिक फेयर लिया जाता है उसी तरह विमान में भी बुकिंग बढ़ने पर किराया बढ़ जाता है।

अंतिम दिन का किराया यानि स्पाट फेयर तो डेढ़ से दो गुना तक होता है। यदि किसी उड़ान में सीटों की बुकिंग कम हुई तो कई बार अंतिम समय में सामान्य से कम किराये में भी बुकिंग कर ली जाती है, लेकिन सीजन के समय में ऐसा बहुत कम ही होता है। एयर इंडिया ने हाल ही में अपनी सुबह की दिल्ली एवं मुंबई उड़ान अस्थायी रूप से बंद कर दी है। दिल्ली से भोपाल आकर पुणे जाने वाली उड़ान भी एक माह के लिए बंद है।

 एक साथ तीन उड़ानें बंद होने के कारण सीटों की संख्या कम हुई है। इसका असर किराये में बढ़ोतरी के रूप में नजर रहा है। इस साल एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम भी बढ़े हैं। इस कारण भी कम किराये में सीट मिलना मुश्किल हो गई है। जिन शहरों तक एक ही उड़ान है वहां का किराया तो दो गुना तक बढ़ा दिया गया है। भोपाल से उड़ानों की सीमित संख्या के कारण अब यात्रियों को लो-फेयर स्कीम का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। ट्रेवल्स एजेंट ओमप्रकाश रीझवानी शेरू का कहना है कि एयर इंडिया की उड़ानें कम होने से टिकट महंगे हो गए हैं। अब एयरलाइंस कंपनियां लो-फेयर स्कीम भी कम समय के लिए लाती हैं।

भोपाल के यात्रियों को इसका लाभ मुश्किल से ही मिल पाता है। सीटों की संख्या कम होने के कारण लो-फेयर सीटें कुछ ही समय में बुक हो जाती हैं। बता दें कि बीते दो सालों में कोरोना वायरस महामारी के कारण यात्री नहीं मिलने से विमानन कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पडा। ऐसे में कई कंपनियों ने अपनी उडाने कुछ समय के लिए स्थगित भी कर दी थी, लेकिन धीरे-धीरे अब यात्रियों की संख्या में सुधार रहा है। उडानें भी सामान्य होने लगी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.