समाज की विघटनकारी शक्तियों को परास्त करने का काम करे अजा मोर्चा : श्री तोमर

Updated on 25-04-2022 05:44 PM

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत संगठन है। इसके मोर्चे नेतृत्व निमार्ण की पाठशाला हैं। जनसंघ के अंतिम दौर में मोर्चों का गठन हुआ था। इनके गठन का मुख्य उद्देश्य यही था कि हमारी पार्टी की पहुंच जनता के बीच हो अधिक से अधिक और हम अपनी नीतियों और समाज कल्याण के कार्यों को उनके बीच ले जाएं, उन्हें लाभ पहुंचाएं। लेकिन आज समाज में कई विघटनकारी शक्तियां हैं, जो समाज को तोड़ने का काम कर रही हैं।

समाज को तोड़ने की मंशा रखने वाले संगठन, शक्तियों को परास्त करने की जिम्मेदारी यदि किसी मोर्चे पर सर्वाधिक है तो वह हमारा अनुसूचित जाति मोर्चा है। समाज में अनुसूचित वर्ग को लेकर जिस प्रकार भ्रांतियां पैदा की जा रही हैं, उन भ्रमों को दूर करने की जिम्मेदारी भी हम सबकी है।

यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने रविवार को ग्वालियर में अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। सीपी कॉलोनी स्थित प्रगति विद्यापीठ में आयोजित इस बैठक में मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, वरिष्ठ नेता नारायण सिंह केसरी, संगठन महामंत्री हितानंद  मध्यप्रदेश के प्रभारी  भोला सिंह, सह प्रभारी अनिल सूद, सांसद श्रीमती संध्या राय, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव मंचासीन अतिथियों के रूप में उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्जवलन कर बैठक का शुभारंभ करने के पश्चात केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है। बाबा साहब भी ऐसे ही महापुरुष हैं, जिन्होंने अपने कर्मों से सभी के दिलों में जगह बनाई। श्री तोमर ने कहा कि प्रत्येक मोर्चा आने वाली कल की भारतीय जनता पार्टी है। इस जिम्मेदारी के साथ ही हम सभी को अपनी-अपनी भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए। श्री तोमर ने कहा कि हमारे लिए बहुत काम करना शेष है। मोर्चा के जो भी कार्यक्रम हों, जो भी गतिविधियां संचालित की जाएं उसमें सभी कार्यकर्ताओं को शामिल होना चाहिए।

इसी क्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। परिवर्तन के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं, उसके विपरीत परिवर्तन नहीं करने के कारण कांग्रेस समाप्त हो गई है। हम सभी को अपने बूथ की मजबूती पर ध्यान देते हुए कार्यक्रमों की रचना करना चाहिए।

बैठक के अगले सत्र में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया में अनुसूचित जाति वर्ग को लेकर कई भ्रांतियां, कई भ्रामक समाचार फैलाए जाते हैं। उन समाचारों की सच्चाई को उजागर कर समाज को सच बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के चिंतन मे यदि गरीब कल्याण नहीं होता तो आज उज्जवला और प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उजाला जैसी योजनाएं नहीं आती। इन सभी योजनाओं का लाभ सबसे ज्यादा अनुसूचित जाति समाज को ही मिल रहा है। 

बैठक के समाज सत्र को संबोधित करते हुए मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि आज केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार अनुसूचित समाज के लिए जितने काम कर रही है, आजादी के इतिहास में अभी तक ऐसे काम नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय तो प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय को दे दिया था। श्री आर्य ने बैठक में उपस्थित मोर्चा के जिलाध्यक्षों, संभाग और जिला प्रभारियों से अधिक से अधिक प्रवास करने की बात कही। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव ने भी संबोधित किया। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चिंतामणि मालवीय, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, मोर्चे के महामंत्री भगवान परमार , महानगर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले भी उपस्थित रहे।

बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव विधायक सुभाष वर्मा ने पढ़ा, जिसका सभी ने समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनीष राजौरिया ने किया। मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु भारती जी ने आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.