1 अप्रैल से शराबियों की होगी बल्ले-बल्ले

Updated on 31-03-2022 03:28 PM

भोपाल पंकज उधास की गजल "हुई महंगी बहुत ही शराब कि...थोड़ी-थोड़ी पीया करो" अब उलटी साबित हो जाएगी। शराब 1 अप्रैल से 20 प्रतिशत सस्ती हो रही है, जिसका असर देसी और विदेशी शराब दोनों पर पडऩे वाला है। बियर भी सस्ती हो जाएगी।  इसके बाद अब देसी शराब का क्वार्टर 75 रुपए के बजाय 60 रुपए तो 170 रुपए में मिलने वाली बियर 140 रुपए तक में बिकेगी। इसका फायदा शराब के शौकीन कैसे उठाएंगे, यह उन पर निर्भर रहेगा।

1 अप्रैल से अधिकांश दुकानें नए शराब ठेकेदारों के हाथ में चली जाएंगी। इससे आने वाले समय में शराब दुकानों में प्रतिस्पर्धा तो बढ़ेगी ही, लेकिन आबकारी नीति में शराब के दामों में 20 प्रतिशत की कमी का असर 1 अप्रैल से ही नजर आने लगेगा और शराब सस्ती हो जाएगी। नई नीति में सरकार ने शराब ठेकेदारों का मार्जिन कम कर दिया है। पहले शराब ठेकेदारों को 30 प्रतिशत फायदा होता था, लेकिन उसे 10 प्रतिशत कम कर दिया गया है। हालांकि डिस्टिलरी का फायदा नहीं घटाया गया है।

ठेकेदारों की मार्जिन में कमी

शराब ठेकेदारों का कहना है कि हमारे मार्जिन में कमी कर सरकार लोगों को सस्ते में शराब उपलब्ध करा रही है। अगर शराब सस्ती ही करना थी तो हमारा मार्जिन क्यों घटाया गया? इसी कारण अधिकांश ठेके अब निर्धारित राशि से कम में नीलाम हो रहे हैं। यह पहली ही बार है, जब शराब के दामों में इतनी कमी एक साथ की गई है। देसी शराब की बोतल पर सीधे 60 रुपए कम किए गए हैं, यानी अब 75 रुपए का क्वार्टर 60 रुपए में मिलेगा तो मसाला शराब के क्वार्टर में 30 रुपए की कमी आएगी और 110 रुपए में मिलने वाला क्वार्टर 80 रुपए में मिलेगा। बियर के दामों में भी अच्छी-खासी कटौती होगी और 1 अप्रैल से 140 रुपए की बोतल मिलने लगेगी। विदेशी शराब में आरएस अभी 1080 रुपए की बोतल आती थी, जो अब 880 रुपए में तो एमडी व्हिस्की 790 रुपए में मिलेगी।

-मॉल की तरह बाय वन-गेट वन का ऑफर मिल रहा शराब दुकानों पर

आज वित्तीय सत्र का आखिरी दिन है और अधिकांश दुकानें वर्तमान ठेकेदारों द्वारा खाली कर दी जाएंगी। कई दुकानें घाटे की होने के कारण ठेकेदारों ने उन्हें लेने में रुचि नहीं दिखाई है। इस कारण स्टॉक क्लीयर करने के लिए कल से ऑफर शुरू हो गए हैं, जिससे शराबियों की पौ-बारह हो गई है। मॉल में जिस तरह से बाय वन-गेट वन के ऑफर चलते हैं, उसी तरह कई दुकानों पर कल एक बोतल पर एक बोतल फ्री का ऑफर दिया गया तो कई जगह डिस्काउंट रेट पर शराब बेची गई। कई ने शराबियों के लिए इंट्री फ्री कर दी तो किसी ने चखना फ्री कर दिया। इसके कारण कई दुकानों के अहातों पर अच्छी खासी भीड़ देखी गई। बताया जा रहा है कि आज और कल भी इस तरह के ऑफर शराब दुकानों पर देने की तैयारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.