दुष्कर्म के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

Updated on 07-10-2022 05:07 PM
रीवा
गत दिवस हनुमना थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म में शामिल सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि महिला दुर्गा पंडाल से पूजा करके अपने घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों द्वारा उसका अपहरण कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। महिला द्वारा पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट 4 अक्टूबर को दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम हनुमना तथा एसडीओपी ने आरोपियों की अवैध परिसम्पत्तियों का चिन्हांकन कर 6 अक्टूबर को उसे जेसीबी के माध्यम से गिराने की कार्यवाही की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.