प्रदेश में खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही हैं हर संभव सुविधाएँ: प्रभारी मंत्री श्री सिलावट

Updated on 13-01-2022 06:08 PM

भोपाल पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन सुशासन दिवस से हरदा में प्रारम्भ कमल युवा खेल महोत्सव स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। कृषि मंत्री कमल पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।

सांसद श्री शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार खिलाड़ियों एवं खेलों के प्रोत्साहन के लिये सराहनीय कार्य कर रही है। पिछले वर्ष में ओलिम्पिक में भी देश के खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये है।

मोबाइल और इंटरनेट के युग में आज का युवा खेलने पर कम ध्यान दे रहा है, ऐसे में कमल युवा खेल महोत्सव का आयोजन खिलाड़ियों में उत्साह का संचार करते हुए नई आशाएँ जगाता है। इसके लिये उन्होंने कृषि मंत्री श्री पटेल और जिला ओलिम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप पटेल के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष एवं विधायक रमेश मेंदोला, टिमरनी विधायक संजय शाह भी मौजूद थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि खेल महोत्सव से खिलाड़ियों को खेलने और सीखने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि कमल स्पोर्ट्स क्लब हरदा एवं जिला ओलिम्पिक एसोसिएशन हरदा के सहयोग से हुये वाले इस आयोजन में 28 खेलों में लगभग 5 हजार खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

 मंत्री श्री पटेल ने बताया कि कमल युवा खेल महोत्सव में हैण्डबॉल, फुटबॉल, व्हालीबॉल, रस्साकसी, टेबल टेनिस, खो-खो, बैडमिन्टन, कबड्डी, एथेलेटिक्स, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लम्बी कूद, गोला एवं भाला और चकरी फेंक सहित कुल 28 खेलों के मैच हुएद्य उन्होंने कहा कि हरदा जिले के बच्चों और युवाओं को जिले में ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हर सम्भव खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। हरदा में 15 करोड़ रुपये लागत का इनडोर स्टेडियम बनवाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से अनुरोध किया जा चुका है।

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए खेल बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हरदा में यह आयोजन अत्यंत सराहनीय है। जिला स्तर पर खेल महोत्सव में ओलिम्पिक नियमों और मापदंडों का पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकार हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। पिछले वर्षों में देश के बहुत से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.