शारीरिक, बौद्धिक व्यायाम के साथ अनुशासन का संस्कार भी सिखाते हैं खेल : केंद्रीय मंत्री श्री तोमर

Updated on 07-07-2022 08:14 PM

भोपाल । 44वें चेस ओलिंपियाड की टॉर्च रिले मंगलवार को ग्वालियर पहुँची। केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एल.एन.आई.पी.ई. में मशाल की अगवानी की। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19 जून को टॉर्च रिले की शुरुआत की थी। मध्यप्रदेश के लिए यह खुशी और गौरव की बात है कि चेस ओलिंपियाड टॉर्च उज्जैन, इंदौर, भोपाल, साँची के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कर ग्वालियर पहुँची है।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि खेल सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होते, ये हमें शारीरिक, बौद्धिक व्यायाम के साथ अनुशासन का संस्कार भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की प्रसन्नता है कि भारत को पहली बार चेस ओलिंपियाड की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। ओलिंपियाड में लगभग 187 देश के दो हजार से अधिक खिलाड़ी अपने खेल हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
चेस एसोसिएशन एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा है कि चेस ओलिंपियाड टॉर्च रिले का उद्देश्य शतरंज को बढ़ावा देना है। टॉर्च रैली भारत के लिए एक उपहार है। इससे पहले चेस ओलिंपियाड में ऐसी रैली कभी नहीं निकली। भविष्य में होने वाले ओलिंपियाड में यह रैली भारत से ही निकलेगी।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर के ​16 वर्षीय ख्यात चेस खिलाड़ी ओजस्व सिंह को चेस ओलिंपियाड टॉर्च सौंपी। श्री ओजस्व, एल.एन.आई.पी.ई. से मशाल लेकर ग्वालियर फोर्ट एवं प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के महाबलिपुरम में 28 जुलाई से 10 अगस्त तक शतरंज ओलिंपियाड होने जा रहा है। इस दौरान भारत समेत अनेक देशों के खिलाड़ियों के शतरंज खेल का हुनर देखने को मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.