टोल टेक्स के नाम पर गजब का फर्जीवाड़ा

Updated on 24-03-2022 10:59 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में टोल टेक्स के नाम पर गजब का फर्जीवाड़ा चल रहा है। हाल ये है कि ठेकेदार कंपनी रोड की लागत से कई गुना अधिक पैसा वसूल लेती है। इस संबंध में इंदौर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई है।

 जावरा नयागांव सड़क और लैंबड जावरा रोड के टोल नाके को बंद करने के लिए रतलाम के पूर्व मेयर पारस सकलेचा ने यह याचिका दायर की है। इस याचिका में याचिकाकर्ता पारस सकलेचा ने एमपीआरडीसी को भी पक्षकार बनाया है। याचिकाकर्ता सकलेचा का कहना है कि टोल 25—25 साल वसूली के टेंडर कर रही है। बुधवार को इस पर सुनवाई होनी थी हालांकि इसका नंबर नहीं सका।

रोड की लागत से कई गुना अधिक पैसा - प्रदेश में जबर्दस्त टोल वसूली को लेकर पत्रिका ने अभियान शुरु किया है। इसी बीच सकलेचा की याचिका सामने आई है। टोल के नाम पर रोड की लागत से कई गुना अधिक पैसा ठेकेदार कंपनी वसूल लेती है। याचिका में यही मामला उठाया गया है।

याचिका में बताया गया है कि जावरा नयागांव रोड पीपीपी मोड पर बनी थी। यह रोड करीब 450 करोड़ रुपए में बनी थी। नवंबर 2020 तक टोल बूथ पर यहां से गुजर रहे वाहनचालकों से 1461 रुपए वसूले जा चुके हैं। इसके बाद भी अभी वसूली जारी है। इसी तरह लैंबड जावरा मार्ग 605 करोड़ रुपए में बना था। नवंबर 2020 तक इस रोड पर भी टोल के रूप में 1315 करोड़ रुपए वसूले जा चुके थे।

एमपीआरडीसी को भी पक्षकार बनाया

 दोनों मार्गों पर टोल टेक्स बंद किए जाने की मांग करनेवाली इस याचिका में याचिकाकर्ता पारस सकलेचा ने एमपीआरडीसी को भी पक्षकार बनाया है। याचिकाकर्ता सकलेचा का कहना है कि टोल 25—25 साल वसूली के टेंडर कर रही है। लागत से कई गुना अधिक पैसा ठेकेदार कंपनी वसूल लेती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.