आँगनवाड़ी के बच्चों ने पर्यावरण रक्षा के लिए बनाए सीड बॉल्स

Updated on 26-05-2022 05:57 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के प्रतिभा फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण रक्षा के लिए भेल क्षेत्र में आँगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के माध्यम से सीड बॉल बनाने के कार्य की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पर्यावरण की सेवा वर्तमान समय में धरती के साथ मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने फाउंडेशन को उत्कृष्ट कार्यों एवं उनके प्रयासों में सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंगलवार को आँगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए खिलौने और आवश्यक सामग्री एकत्रित करने अशोका गार्डन क्षेत्र से अभियान प्रारंभ किया था। अभियान के दौरान प्रतिभा फाउंडेशन ने गोद लिए गए आँगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों द्वारा तैयार सीताफल के सौ सीड बॉल भेंट किए थे। सीड बॉल जैविक खाद और मिट्टी के साथ तैयार किये जाते हैं, जो वर्षा काल में आसानी से जमीन में लग जाती हैं और विभिन्न प्रजातियों के फल-फूल के पौधे पनप जाते हैं। घरों के गमलों और क्यारियों में भी इन्हें लगाया जा सकता है। मुनगा, बेर, जामुन, नींबू, अनार, इमली, सीताफल आदि के बीज के साथ सीड बॉल तैयार किए जाते हैं। फाउंडेशन ने 10 हजार सीड बॉल बनाने का लक्ष्य रखा है। इनके विक्रय से प्राप्त आय भी आँगनवाड़ी के बच्चों के कल्याण में खर्च की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.