आँगनवाड़ी बहुआयामी मानवीय सेवा केन्द्र : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 12-03-2022 05:52 PM

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आँगनवाड़ी केन्द्र बहुआयामी मानवीय सेवा के केन्द्र हैं। आँगनवाड़ी केन्द्रों से जो सेवाएँ दी जा रही है, उससे देश का नव-भविष्य निर्मित होता है। राज्यपाल श्री पटेल शुक्रवार को विदिशा में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि राष्ट्र के भविष्य की नींव बनाने आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कल्याण के लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका सहयोग जरूरी है। इसमें आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग महत्वपूर्ण है।

राज्यपाल श्री पटेल ने अनुवांशिक रोगों की रोकथाम के लिए भी आँगनवाड़ी केन्द्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र में सिकलसेल से पीड़ित बच्चे आते हैं तो उनके अभिभावकों का भी परीक्षण अवश्य कराया जाए। यह बीमारी अनुवांशिक होती है। उन्होंने प्रशिक्षण में बच्चों और गर्भवती माताओं की जाँच-पड़ताल के लिए बताए गए हैं नवाचारों क्रियान्वयन केन्द्रों पर करने की बात कही।

 राज्यपाल ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है। प्रशिक्षण देने और प्राप्त करने वालों के द्वारा समाज को नई दिशा देने का कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ मिलेगा। उन्होंने आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं से कहा कि जैसे ही किसी महिला के गर्भवती होने की जानकारी प्राप्त होती है, उसकी देखभाल बेहतर ढंग से की जाए, जिससे जन्म लेने वाला बच्चा और माता सुरक्षित और स्वस्थ रहें। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आँगनवाड़ी पर्यवेक्षक और कार्यकर्ताओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

विद्या भारती और सेवा भारती के सहयोग से आयोजित 5 दिवसीय आँगनवाड़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम को श्रीमती रेखा चूड़ासमा ने भी संबोधित किया। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा किये। भोपाल कमिश्नर गुलशन बामरा, आईजी इरशाद वली, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ. योगेश भरसट सहित, आँगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.