मध्यप्रदेश में लो एंड आर्डर की स्थिति से नाराज सीएम शिवराज एक्शन मोड़ में आते नजर आ रहे

Updated on 29-10-2022 05:59 PM

भोपाल
यह बात सही है कि जो भी सरकार लंबे समय तक चलती है वह कई आरोपों (सट्टा में घिरती नजर आती है लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए सख्त निर्देश पत्रकारों के द्वारा प्रसारित व प्रकाशित किए गए समाचार को ध्यान से पढ़ें और कार्रवाई करें। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो मुख्यमंत्री खुद कार्रवाई करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से व्यक्त की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर काफी हद तक वायरल हो रहा है। वहीं, इस वीडियो वायरल होने पर गलत कामों को अंजाम देने वाले अधिकारियों की बत्ती गुल होती नजर आ रही है क्योकि मध्यप्रदेश के कई जिलों में लो एंड आर्डर दूर दूर तक कंही नजर नही आ रहा है, जिससे नाराज सीएम शिवराज सिंह एक्शन मोड़ में आते नजर आ रहे है।

 

बता दें कि गृहमंत्री के जिले दतिया स्थित सेवढा नगर में चल रहे जुआ सट्टा व अवैध रेत उत्खनन को लेकर कार्रवाई कर खाना पूर्ति की जा रही है जबकि सट्टा का कारोबार किसी से छुपा नहीं है। सरेआम सट्टा बाजारों में स्थित बिल्डिंगों में संचालित किया जा रहा है, जिसकी खबर स्थानीय पुलिस महकमें को होते हुए भी भृष्टाचारी के चलते कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। वहीं, रेत का अवैध उत्खनन कराने में तो सभी विभागों का योगदान होने के बाबजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है क्योंकि अवैध उत्खनन से मोटी रकम अधिकारियों के बंगलों तक पहुँच रही है।

 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भू-माफियाओं, तस्करों सहित सट्टा, जुआ माफियाओं पर नकेल कसने का फरमान जारी कर रखा है। जिसके तहत कुछ दिन पहले मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में सटोरियों के ठिकानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई थी। जिसके तहत मामा का बुलडोजर भी चलाया गया था। इसके बावजूद भी प्रदेश में भू-माफियाओं, तस्करों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बता दें कि भू-माफियाओं, सटेरियां जिले की पुलिस को खुले आम चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर स्पेशल दल का गठन करें और मामले की छानबीन करें, जिससे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मूताबिक, यहां पर प्रतिदिन लाखों रुपयों का कारोबार होता है जबकि अन्य क्षेत्रों से भी अवैध कमाई इस कारोबार से की जा रही है। जिसकी लालच में फंसकर कई लोग अपनी किस्मत आजमाते है और बाद में इसमें फंसकर अपना सबकुछ भी गवां बैठते है। इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है और अवैध कारोबार में लिप्त गिरोह के लोगो के हौंसले बुलंद होते चले जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.