अंकुर अभियान धरती को बचाने का अभियान – मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-08-2022 06:43 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-भागीदारी से पौध-रोपण के लिए आरंभ "अंकुर अभियान" धरती को बचाने का अभियान है। इसमें ग्वालियर और चंबल संभाग के 8 जिलों की प्रत्येक पंचायत और नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में 75-75 पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, मुरैना, भिण्ड और श्योपुर जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अंकुर अभियान में 7 हजार 738 स्थान पर एक साथ बड़े पैमाने पर पौध-रोपण किया जा रहा है। जन-भागीदारी के साथ आरंभ प्रकृति-संरक्षण का यह कार्य अनुकरणीय है। प्रदेश के अन्य संभाग और जिले भी प्रकृति-संरक्षण के इस कार्य का अनुसरण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्वालियर और चंबल संभाग के 8 जिलों में पौध-रोपण कार्यक्रमों को निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह तथा प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं महानिदेशक एप्को श्री अनिरूद्ध मुखर्जी उपस्थित थे। पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 28 जुलाई से आरंभ पौध-रोपण महाअभियान में शिवपुरी जिले में सर्वाधिक 59 हजार 442 पंजीयन होने पर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी 8 जिलों में हुए कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में लोग पौध-रोपण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के संकट समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के ग्लासगो सम्मेलन में पंचामृत की सौगात दी थी। पंचामृत में भारत द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में वृक्षा-रोपण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, अपितु एक पेड़ अनेक जीव-जंतुओं के लिए जीवन का स्त्रोत है। प्रदेश में हरियाली अमावस्या 28 जुलाई से 15 अगस्त तक पौध-रोपण महाअभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न समुदायों, छात्रों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, रहवासी-कल्याण समितियों और धर्मगुरूओं को जोड़ कर जन-सामान्य को पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को अपने जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और परिजनों की स्मृति में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आजादी के अमृत काल में वृक्षा-रोपण महाअभियान में शामिल व्यक्तियों द्वारा राष्ट्र-ध्वज के साथ पौध-रोपण करना लोगों को "हर घर तिरंगा" अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने "हर घर तिरंगा" अभियान में प्रदेशवासियों को पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम सब स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा क्रय कर गर्व और गौरव के साथ अपने घर पर ध्वज लहराएँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अशोकनगर जिले के श्री हरनाम सिंह रघुवंशी की वृक्षा-रोपण के लिए प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिक श्री रघुवंशी द्वारा अब तक 2 हजार पौधे लगाए गए हैं और सभी पौधे जीवित एवं स्वस्थ हैं। वृक्षा-रोपण महाअभियान में ग्वालियर जिले में 25 हजार 142, गुना में 24 हजार 140, अशोकनगर में 25 हजार 968, दतिया में 39 हजार 573, श्योपुर में 13 हजार 805, मुरैना में 24 हजार 335 और भिण्ड जिले में 17 हजार 744 व्यक्तियों द्वारा अंकुर कार्यक्रम में पंजीयन कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.