प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा

Updated on 28-05-2022 06:02 PM

भोपाल। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव का ऐलान किया। इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव भी मतपत्र से होगा। अभी तक यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होता रहा था। पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। 25 जून, 1 जुलाई और 8 जुलाई को मतदान होंगे।
पत्रकार वार्ता में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि राज्य शासन ने पंचायतों का आरक्षण करके हमें दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक जून तक हमें चुनाव घोषित करने ही हैं। बरसात के मद्देनजर हम पंचायत चुनाव पहले कर रहे हैं। नगरीय निकाय में हालांकि बारिश की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। बारिश में मतदान दलों को पहुंचने में दिक्कत होती है।


3,93,78,502
मतदाता डालेंगे वोट
राज्य निर्वाचन आयुक्त वीपी सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव में कुल मतदाता 3,93,78,502 हैं। जिनमें 2 करोड़ 3 लाख 14 हजार 793 पुरूष मतदाता हैं, 1 करोड़ 90 लाख 62 हजार 749 महिला मतदाता हैं। जबकि 960 अन्य मतदाता हैं। सभी जिलों में कलेक्टर 30 मई को निर्वाचन की सूचना जारी करेंगे। 30 मई से 6 जून तक नामांकन लिए जाएंगे। 8 जून को स्क्रूटनी। 10 जून को नामांकन की वापसी और उसी दिन चिह्न बंटेंगे।


चुनाव की अधिसूचना कलेक्टर जारी करेंगे
30
मई को चुनाव की अधिसूचना कलेक्टर द्वारा जारी की जाएगी। 6 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 10 जून को शाम तीन बजे आवेदन लिए जा सकेंगे। इसके ठीक बाद चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर के प्रतीक चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा। पहले चरण में 115 जनपद पंचायत को शामिल किया जा रहा है इनमें आठ हजार 8702 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें मतदान केंद्र 27 हजार 49 रहेंगे। दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत और 7661 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। 23981 मतदान केंद्र इस चरण में होंगे।

 तीसरे चरण में 92 जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतें 6649 हैं। 20606 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के लिए सरकार ने नए परिसीमन के आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पंच सरपंच जिला जनपद पंचायत के सदस्य और जनपद अध्यक्षों के पदों का आरक्षण हो चुका है इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग को सुनने से 35 प्रतिशत तक आरक्षण कुल 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा में रहते हुए दिया गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो जाएगी। इसके बाद कोई भी नए काम, जो सीधे मतदाताओं को प्रभावित करते हैं, नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि जो कार्य पूर्व से प्रचलित हैं, उन पर कोई रोक नहीं होगी।

चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना: 30 मई
नामांकन: 30 मई से 6
छठंनी: 8 जून
नाम वापसी: 10 जून
चिन्ह आवंटन: 10 जून

मतदान की स्थिति
जिपं सदस्य : 875
जनपद सदस्य : 6771
सरपंच: 22971
पंच: 3,63,726
मतदान केंद्र: 71645
कुल मतदाता: 3,93,78,502
महिला: 2,03,14,793
पुरूष: 1,90, 62,749
अन्य: 960
कर्मचारी: 4 लाख 25 हजार (लगभग)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.