पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल से

Updated on 19-03-2022 06:23 PM

 भोपाल प्रदेश के सरकारी निजी स्कूलों में पांचवीं आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं एक अप्रैल से शुरू होंगी, जो 9 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं बच्चों को प्रोजेक्ट वर्क 21 मार्च से 31 मार्च के बीच पूरा करा लिए जाएंगे। हालांकि इस परीक्षा को बोर्ड परीक्षा नहीं कहा जाएगा।

 बता दें कि कोविड के संक्रमण के कारण दो साल से पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों पर परीक्षा का दबाव नहीं था। लेकिन इस बार अब पांचवीं आठवीं के बच्चों को परीक्षा से गुजरना होगा। उनकी वार्षिक परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर आयोजित होंगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए पोर्टल पर भी अपलोड कर दिया है।

परीक्षा में 60 अंक का लिखित प्रश्नपत्र और 40 अंक प्रोजेक्ट बेस्ड होगा। विद्यार्थी को प्रत्येक विषय में 33 फीसद अंक लाना अनिवार्य होगा, नहीं तो अनुत्तीर्ण कर उसी कक्षा में रोका जाएगा। उसे दुबारा उसी क्लास में पढ़ना होगा। हालांकि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए दो माह बाद पुन: परीक्षा ली जाएगी। फेल विद्यार्थियों को दो माह तक तैयारी कराई जाएगी। इसके बाद परीक्षा ली जाएगी।

इस वार्षिक परीक्षा में जिस विषय में जिस सवाल का जवाब बच्चों द्वारा गलत लिखा जाएगा, उसके बारे में क्लास में शिक्षक समझाएंगे और बतलाएंगे।वर्तमान में पांचवीं आठवीं की कक्षाएं सरकारी स्कूलों में भी नियमित तौर पर लगाई जा रही है और परीक्षा की तैयारी कराई जा रही हैं।  अगर कोई विद्यार्थी 33 फीसद अंक नहीं ला सकेगा, तो उसकी परीक्षा दो माह बाद फिर से ली जाएगी। इस दौरान शिक्षक ऐसे विद्यार्थियों की अलग से कक्षा लगाएंगे। परीक्षा में जो भी सवाल गलत होंगे, उन्हें पढ़ाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.