मुम्बई फैशन-शो में अर्चना कोचर के "मालवा मेलोंज" कलेक्शन ने बॉधा समां

Updated on 01-05-2022 05:43 PM

भोपाल ।विश्व प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर के हथकरघा वस्त्रों से बने "मालवा मेलोंज" कलेक्शन की प्रस्तुति के साथ मुम्बई में मध्यप्रदेश कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के फैशन-शो का समापन हुआ। "मालवा-मेलोंज" प्राचीन हथकरघा शैली और पश्चिमी शैली से बने पारम्परिक वस्त्रों का मेल है, जो आधुनिक भारतीय दुल्हन के लिए एक नायाब तोहफा होगा। इस कलेक्शन को प्रदेश के ख्याति प्राप्त संगीतकार और गायक मीत बंधुओं की मनमोहक धुन पर अभिनेत्री राकुल प्रीत ने रैम्प पर प्रस्तुत किया।

फैशन-शो में "मालवा मेलोंज" को चार चरण में अलग-अलग मॉडल्स द्वारा प्रस्तुत किया गया। पहले चरण में सिंक्रोनाइज्ड सिन्टलेशन प्रदर्शित किया गया। शो में हाथ से बनी पारंपरिक चंदेरी और समकालीन झालर के साथ परिधान शामिल रहे। हाथीदाँत, पीले, गुलाबी और नीले रंग के झिलमिलाते सितारों और मोतियों से सजे परिधान और आभूषणों ने सबका मन मोह लिया। इस संग्रह में रंगों के समूह का इंडो-वेस्टर्न थीम पर आधारित लुक सामने आया।

दूसरे चरण में  शुद्ध रेशम पर शीशे, गोटा और चमड़े की कढ़ाई के  मिश्रण से बने परिधानों को प्रस्तुत किया गया। हाथीदाँत का आधार मस्टर्ड, नारंगी और बैंगनी रंग के फ्यूजन रंग पैलेट से सजा  यह कलेक्शन स्वयं ही अपनी छाप छोड़ गया।

तीसरे चरण में भारतीय परम्परागत विवाह समारोह में दुल्हन की हल्दी की रस्म को "फूलों की हल्दी" के रूप में प्रस्तुत किया गया। अर्चना कोचर द्वारा हल्दी के रंगों से मिलता हुआ, दुल्हन की मंशा के अनुरूप रंगीन और अनूठी कढ़ाई के वस्त्रों के साथ, पूरे मंच को पीले रंग के फूलों से सजाया गया। यह सीक्वेंस "फूलों की हल्दी" की नए जमाने की परंपरा को समर्पित रहा।

चौथे चरण में अर्चना कोचर ने  शीशों की चमक को आत्मा की गहराई से जोड़ दिया। शुद्ध रेशम और चंदेरी से समृद्ध कपड़ों की यह प्रदर्शनी आत्म-विभोर कर रही थी। इन परिधानों को बनाने में शीशों और मोतियों का उपयोग किया गया।

फैशन-शो से हथकरघा उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार

लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि मुंबई में हुए फैशन-शो से मध्यप्रदेश के खादी और रेशम के वस्त्रों को वैश्विक बाजार मिल सकेगा। उन्होंने फैशन-शो के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के बुनकर, फैशन डिजाइनर और विभागीय अमले को शुभकामनाएँ और बधाई दी। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हस्तशिल्प कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मुहैया कराया जा सके। इससे प्रदेश के हथकरघा और शिल्प कला को सम्मान मिलेगा। साथ ही उनके उत्पादों को वाज़िब दाम भी मिलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.