सीएम राइज़ योजना में स्कूलों के निर्माण के लिए आर्किटेक्ट की इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट पर हुई कार्यशाला

Updated on 27-02-2022 05:33 PM

भोपाल। सीएम राइज़ योजना में निर्मित हो रहे स्कूलों के सर्व सुविधायुक्त भवन निर्माण के लिए चयनित आर्किटेक्ट की 'इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला होटल जहांनुमा में हुई। कार्यशाला में देश के पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (EPCO) के इंपैनल्ड चयनित आर्किटेक्ट शामिल हुए।

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने कार्यशाला में सहभागिता कर रहे सभी आर्किटेक्ट से सीएम राइज योजना की अवधारणा और मुख्यमंत्री श्री चौहान के विज़न अनुरूप सर्वसुविधायुक्त और सर्वसंसाधन सम्पन्न विद्यालय भवनों के डिज़ाइन तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर विद्यालय भवनों के डिज़ाइन तैयार किये जाये। डिज़ाइन ऐसे हो जो भविष्योन्मुखी हों, उन डिज़ाइन्स पर बनने वाले विद्यालय भवन आगामी 50-100 वर्षों तक मजबूती से खड़े  रहें। ये भवन अध्ययन-अध्यापन की एकाग्रता में सहायक होने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से भी उपयुक्त रहें।

प्रभारी आयुक्त लोक शिक्षण एवं संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराज एस ने सीएम राइज योजना की अवधारणा और वांछित परिणामों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में आर्किटेक्ट ने स्कूलों की डिजाइन, बिल्डिंग मटेरियल, फर्नीचर, क्वालिटी और रेट, क्लास रूम डेमो, ड्राइंग और निर्माण की समय-सीमा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आमंत्रित सभी आर्किटेक्ट संस्थानों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं।

अपर मिशन संचालक समग्र शिक्षा श्रीमती मनीषा सेंटिया, संचालक लोक शिक्षण के.के. द्विवेदी, अपर संचालक एवं प्रभारी सीएम राइस योजना डीएस कुशवाह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीआईयू आर.के. मेहरा, चीफ इंजीनियर पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन आई.पी. पस्तोरे, चीफ इंजीनियर बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पीयूष चतुर्वेदी, चीफ आर्किटेक्ट एपको श्रीमती संध्या व्यास और चीफ आर्किटेक्ट श्रीमती विनीता वर्मा सहित देश के विभिन्न हिस्सों के आए प्रतिष्ठित 31 आर्किटेक्ट उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.