युवती से छेड़छाड़, एसिड फेंकने की धमकी देने वाले गिरफ्तार

Updated on 16-08-2022 08:04 PM

खंडवा में स्कूटी सवार युवती और उसकी दोस्त का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। घटना 4 दिन पहले नवचंडी मंदिर क्षेत्र की है। मोघट पुलिस ने दोनों आरोपी शाकिब व इमरान को रामेश्वर टेकड़ा स्थित उनके घर से दबोचा।

आरोपी शाकिब पिता रफीक (22) व इम्मू उर्फ इमरान उर्फ अमजद से पुलिस ने पूछताछ की तो उनका कहना था कि हमने तो सिर्फ स्कूटी सवार युवतियों को ओवरटेक किया था। हालांकि, युवती ने दोनों आरोपियों का सामना किया और उनकी हरकतों का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। युवती से कहा था कि- मेरे गाल पर KISS करो वरना तुम्हें और तुम्हारी सहेली को उठा ले जाएंगे। वीडियो बनाने पर मोबाइल तक छीनने लगा, पीड़िता युवती को गाल पर थप्पड़ मार दिया। इस पर गुस्साई युवती ने भी मनचले की टीशर्ट फाड़ दी थी। बदमाशों ने थाने में शिकायत करने पर चेहरे पर एसिड फेंकने तक की धमकी दी थी। थाना मोघट रोड पर शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 354,509,323,506,34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

लव-जिहाद के मामले में पकड़ा चुका है आरोपी

टीआई ईश्वरसिंह चौहान के अनुसार आरोपी शाकिब का क्रिमिनल रिकार्ड रहा है, उस पर मोघट थाने में केस दर्ज है। युवती से छेड़छाड़ के समय वह जिस बाइक से घूम रहा था वह चोरी की थी। आरटीओ की साइट पर बाइक खरगोन के पिपलई खुर्द के रवि लुटर के नाम पर दर्ज है। आरोपी शाकिब काे दो साल पहले भी लव-जिहाद के मामले में पुलिस ने भोपाल से पकड़ा था। तब वह पुलिसकर्मियों को ही धमका रहा था।

पीड़िता बोलीं- लड़कियां आज भी लक्ष्मीबाई, सिस्टम से हार जाती

दैनिक भास्कर से पीड़िता ने बताया- लडकियां आज भी रानी लक्ष्मीबाई है। लेकिन वह सिस्टम से हार जाती है। आगे बताया कि वह और उसकी दोस्त छेड़छाड़ की शिकायत लेकर थाने गए तो हमें 5 घंटे तक बैठाएं रखा, जैसे कि गुनाह हमने किया हो। यदि पुलिस चाहती तो उन्हें उसी समय भी पकड़ सकती थी। लेकिन हमारे सामने मोर्हरम में ड्यूटी आदि की दलीलें रखी गई। हम लोग भूखे-प्यासे रात के 11 बजे तक बैठे रहे।

पुलिस वाले जरा में कहते कि टीआई साहब आ रहे है। फिर कहते है कि मैडम आ रही है। यदि ऐसे मामलों में भी सिस्टम तत्काल एक्शन नहीं लेगा तो कोई भी न्याय के लिए पुलिस थाने की सीढ़ी नहीं चढ़ेगा। वह अत्याचार का घूंट पीती रहेगी। मुझे भी मेरी सहेलियों ने कहा था कि थाने मत जाओ। हम आधी रात को घर पहुंचे तो पड़ोसी लोग भी तरह-तरह की बातें करने लग गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.