बाजार में बेचे जा रहे कृत्रिम तरीके से पकाए गए फल

Updated on 10-06-2022 08:12 PM

शाजापुर   यदि आप बाजार में फलों की खरीदी के लिए निकले हैं तो जरा सावधान हो जाईए, हो सकता है जो फल आप अपनी तंदरूस्ती के लिए खरीद रहे हैं वह फल आपकों बीमार कर दे, क्योंकि बाजार में इन दिनों केमिकल से पकाए गए फलों की बहार आई हुई है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।

रसायन से ही इन पर चमक पैदा की जा रही है। पहले फलों को काबाईड के माध्यम से पकाया जाता था जिसमें दो से तीन दिनों का समय लगता था, लेकिन अब फल व्यापारियों ने इस पकाने का नया तरीका अपना लिया है। उल्लेखनीय है कि पहले फलों को बंद कमरे में कार्बाइड की सहायता से पकाने का कार्य धड़ल्ले से किया जाता था। सूत्रों की मानें अब व्यापारियों ने कम समय में फल पकाने के लिए इथेकोन नाम के केमिकल का उपयोग करना शुरू कर दिया है जो स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है।


ऐसे पकाते हैं फल
जानकारों के अनुसार पहले कार्र्बाइड से फलों को पकाने के लिए बंद कमरे में फलों को रखा जाता था जिससे उसके पकने में लगभग 2 से तीन दिन का समय लगता था और कई बार फलों पर धब्बे भी बन जाते थे, किंतु अब इथेकोन केमिकल के उपयोग से महज 24 घंटे में ही फलों को पकाए जाने का कार्य किया जा रहा है। अनुशंसित मात्रा से अधिक का इस्तेमाल कर फलों को पकाया जा रहा है। इथेकोन रसायन 50 एमएल प्रतिलीटर पानी में मिलाया जाता है और उसमें फलों को डूबा कर निकाल लिया जाता है और सिर्फ 24 घंटों में पककर तैयार हो जाता है। इस केमिकल से पकाए गए फल पर किसी भी तरह के धब्बे भी नहीं बनते और वह एक दम ताजा सा दिखाई देता है।


यह परेशानी हो सकती है
इथेकोन की मदद से पकाए गए फलों को खाने से गले मेंं जलन एसीडीटी सहित अन्य परेशानियों के बढऩे की संभावना अधिक होती है। कम समय में अधिक फलों को पकाकर बेचने के चक्कर में व्यापारियों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बाजार में केमिकल से पकाए गए फलों में आम, पपीता, केला प्रमुख हैं।


जुर्माने की कार्रवाई एडीएम करते हैं
खाद्य पदार्थों में मिलावट के लिए मामलों की सुनवाई के लिए एडीएम न्यायिक अधिकारी होते हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग सेंपल लेकर जांच के लिए भेजता है। जांच में कार्रवाई के दायरे में आने पर प्रकरण दर्ज किया जाता है।

 इसमें भी यदि केस जुर्माने का है तो अपर कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई होती है, जबकि यदि सजा का मामला है तो सीजेएम कोर्ट में फैसला होता है। नियमों की बात करें तो अप्राकृतिक रूप से फलों को पकाने पर 1 लाख रूपए से 7 लाख रूपए तक जुर्माना और 6 माह तक की सजा का प्रावधान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.