राज्यसभा जाने के लिए अरूण बहा रहे पसीना

Updated on 10-04-2022 05:51 PM

भोपाल पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात के बाद अरूण यादव ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है की यादव राज्यसभा सांसद बननके लिए अचानक सक्रिय हो गए हैं। शायद आलाकमान ने उन्हें संकेत दे दिया है कि  जून में विवेक तन्खा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजेगी।

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव की आहट से प्रदेश कांग्रेस में हलचल शुरू हो गई है। मप्र में राज्यसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से 8 पर भाजपा और सिर्फ 3 सीट पर कांग्रेस है। जून में भाजपा की 2 और कांग्रेस के खाते से 1 सीट कम हो रही है। यह एक सीट सांसद विवेक तन्खा का कार्यकाल पूरा होने पर खाली होगी। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। प्रदेश में अरुण यादव की बढ़ती सक्रियता ने उनकी दावेदारी को आगे बढ़ाया है। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी यादव को सपोर्ट कर रहे हैं।

अन्य पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा हैं अरुण यादव

अरुण यादव प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2018 में बुदनी से शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ उतरकर वे खुद को पार्टी का समर्पित नेता साबित कर चुके हैं। अरुण यादव प्रदेश में कांग्रेस के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। ऐसे में कांग्रेस उन्हें दरकिनार नहीं कर सकती। वे पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिल चुके हैं। अरुण यादव पार्टी गाइडलाइन से कभी पीछे नहीं हटे। साथ ही वे पार्टी पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूके। अब जब कमलनाथ के नेतृत्व में अगला चुनाव लडऩे का फैसला हो चुका है तो अरुण यादव को राज्यसभा भेजा जाना तय माना जा रहा है।

यादव ने शुरू किया जनसंपर्क

मिशन-2023 के लिए अरुण यादव ने अपने स्तर से बुंदेलखंड में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। इसको लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अरुण यादव की जमकर तारीफ की। साथ ही कांग्रेसियों को सुझाव भी दे दिया। दिग्विजय ने लिखा- मुझे इस बात की प्रसन्नता है अरुण आपने दौरा शुरू किया है। जनसंपर्क के माध्यम से ही हम जनता की लड़ाई लड़ पाएंगे।

 बधाई। वहीं कांग्रेस का एक धड़ा तन्खा को दोबारा राज्यसभा भेजने के पक्ष में है। ऐसे में उन्हें मध्यप्रदेश की बजाए छत्तीसगढ़ से भेजने की भी चर्चा है, लेकिन वहां भी चुनौती कम नहीं दिख रही है। जून में ही छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं। यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत के राज्यसभा जाने की इच्छा जताने के बाद यहां उनकी दावेदारी सबसे अधिक मजबूत हो गई। दूसरी सीट के लिए प्रियंका गांधी का नाम काफी चर्चा में है। इसके अलावा कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम के नामों की चर्चा है। ऐसे में तन्खा वहां फिट होंगे या फिर मप्र से ही उनको दोबारा भेजा जाएगा, यह तय कर पाना कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.