अशोक वर्णवाल प्रमुख सचिव के निर्माणाधीन शॉपिंग कंपलेक्स की चर्चा सुर्खियों में

Updated on 19-10-2022 08:28 PM

 - पीएस के दबाव में राजधानी परियोजना वन मंडल इकाई ने छोड़ी जगह
भोपाल. 1991 बैच के रसूखदार आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल के निर्माणाधीन शॉपिंग कांपलेक्स की चर्चा प्रशासनिक और राजनीतिक वीथिकाओं में सुर्खियों में है. सूत्रों ने बताया कि शॉपिंग कांपलेक्स की सुंदरता बनाए रखने के लिए राजधानी परियोजना वन मंडल इकाई ने भी उदारता बरती है. इस इकाई ने कांपलेक्स के लिए अपने अधिपत्य की भूमि (खसरा नंबर 8) देने की मंशा से सीमा पर लगे सीमेंट पोल हटाकर फेंसिंग करा दी है.
 बताया जाता है कि कांप्लेक्स से लगी हुई राजधानी परियोजना वन मंडल की अधिपत्य वाली खसरा नंबर 8 की सरकारी भूमि की करीब 4000 वर्ग फिट जमीन पर कब्जा हो गया है. मंत्रालय में पदस्थ नौकरशाह का शॉपिंग कांपलेक्स गुलमोहर टेकरी बावड़िया कला में बन रहा है. अभी तक गुपचुप तरीके से कांपलेक्स बन रहा था किंतु पिछले कुछ महीनों से प्रमुख सचिव के विरोधी सक्रिय हो गए हैं. उनके खिलाफ शिकवे-शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया है. बताया जाता है कि कांपलेक्स के निर्माण में शासकीय मशीनरी का भी उपयोग किया गया है. पीएस के घूमने के लिए ट्रेक भी बनाए है. बताया जाता है कि मंत्रालय से छूटने के बाद पीएस अक्षर कंपलेक्स पहुंचते हैं और ट्रेक पर इवनिंग वाक भी करते हैं.
 मंत्री से नहीं बैठ पा रही है पटरी
 शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री और प्रमुख सचिव के बीच पटरी भी नहीं बैठ रही है. खासकर जब अधिकारियों की पदस्थापनाओं को लेकर उनके बीच मतभेद की चर्चा मंत्रालय से लेकर मैदानी अमले के बीच हो रही है. दिलचस्प पहलू यह है कि पहली बार विभाग अध्यक्ष भी प्रमुख सचिव के इशारे पर काम कर रहे हैं. यानी प्रमुख सचिव का विभाग में हस्तक्षेप पूर्व में स्थापित परंपरा से अधिक होने लगा है. यह बात मंत्री स्वयं भी सरकार कर रहे है, क्योंकि इसके पहले भी वह इसी विभाग के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. पूर्व में विभागीय मंत्री और विभागाध्यक्ष के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला है. प्रमुख सचिव द्वारा विभागीय मंत्री के एक्शन प्लान में खामियां बताकर उनके क्रियान्वयन पर रोक लगाए जाने से मंत्री बेहद दुखी है. अब वे प्रमुख सचिव के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.