फर्जी डिग्री मामले में निजी विवि का सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार

Updated on 17-02-2022 07:02 PM

   भोपाल   फर्जी डिग्री उपलब्ध कराने के मामले में आरकेडीएफ विवि के सहायक प्राध्यापक केतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तीन पहले हैदराबाद पुलिस ने की है।  गिरोह के लोगों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर भोपाल में यह गिरफ्तारी की गई है।कैतन सिंह उस गिरोह का सदस्य है, जिसके 10 लोगों को हैदराबाद पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरोह मप्र में भोपाल और सागर के निजी विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री उपलब्ध करवाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरोह का पर्दाफाश किया था।

इसके बाद जांच में भोपाल के आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक का नाम आने पर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद प्रारंभिक पूछताछ में केतन सिंह ने स्वीकार किया है कि वह गिरोह में एजेंट का काम करता था। अब तक उसने 29 फर्जी डिग्री उपलब्ध करवाई हैं। इसके एवज में उसने रुपये भी लिए हैं, कितने रुपये लिए हैं यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

यह गिरोह ऐसे छात्रों से संपर्क करता था, जो अनुत्तीर्ण (फेल) हो जाते थे। हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई में टास्क फोर्स नार्थ जोन टीम शामिल थी। बताया जाता है कि हैदराबाद पुलिस टीम ने आसिफ नगर पुलिस थाना हैदराबाद के मेहदीपट्नम में छापा मारकर गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में आरकेडीएफ के शिक्षक केतन सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस को गिरोह के सदस्यों से मदुरै कामराज विश्वविद्यालय की 178, मद्रास विवि की 23, आरकेडीएफ भोपाल की 29, स्वामी विवेकानंद विवि सागर की 44 फर्जी डिग्रियां मिली हैं।आरोपितों से पूछताछ में हैदराबाद पुलिस को जानकारी मिली है कि इस रैकेट में शामिल जालसाजों ने फर्जी डिग्रियों के लिए रेट लिस्ट बना रखी थी।

 बीटेक की फर्जी डिग्री के लिए तीन लाख, बीकाम और बीए की डिग्री के लिए डेढ़ लाख रुपये लिए जाते थे। वहीं बीएससी के लिए 1.75 लाख रुपये, एमबीए की फर्जी डिग्री के लिए 2.75 लाख रुपये लेते थे। इस बारे में पुलिस कमिश्नर भोपाल  मकरंद देऊस्कर का कहना है कि तीन दिन पहले हैदराबाद पुलिस भोपाल पहुंची थी। उन्होंने आरकेडीएफ से सहायक प्राध्यापक केतन सिंह की गिरफ्तारी के बाद सूचना भोपाल पुलिस को दी थी। आरोपित को पुलिस साथ लेकर चली गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.