छात्रा से गैंगरेप का प्रयास पीड़िता बोली- खींचकर झाड़ियों में ले गए आरोपी, मां के आने पर बची

Updated on 02-11-2022 05:38 PM

ग्वालियर में 14 वर्षीय छात्रा के साथ 6 युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया है। छात्रा रोते हुए मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। छात्रा का कहना है कि वह खेत से लौट रही थी, तभी गांव के कुछ दबंग उसे मिले। उन्होंने उसे जबरन झाड़ियों में खींच लिया। उसके कपड़े खींचने लगे। उसके साथ गैंगरेप का प्रयास करने लगे।

किस्मत से इसी समय मां वहां से निकल रही थी। आवाज सुनकर वह पहुंच गई। इस पर युवक भाग गए। पीड़िता मां के साथ पुरानी छावनी थाने पहुंची और शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद उसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर तक आना पड़ा। एएसपी जयराज कुबेर ने तत्काल मामले में FIR के निर्देश दिए हैं।

शहर के पुरानी छावनी स्थित गांव जमाहर में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 9वीं की छात्रा है। वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए गांव के ही 6 लोगों पर गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाया। छात्रा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जब वह अपने खेत से घर लौट रही थी, तभी उसे रास्ते में बवलेश, उदय, श्रीनिवास, रवि, दीपू और अभिषेक कुशवाह आदि मिले। इन लोगों ने उसे अकेला देखकर घेर लिया और खेत के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। उसने चिल्लाकर विरोध किया।

इसी समय उसकी मां भी खाना लेने खेत से घर की ओर जा रही थी, तभी उसकी मां उसे तलाशते हुए वहां पहुंची। मां के पहुंचने से पहले आरोपी छात्रा को हत्या करने की धमकी देकर भाग निकले। छात्रा ने परिजन को पूरी बात बताई। इसके बाद छात्रा अपने पिता के साथ पुरानी छावनी थाने में पहुंची, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए उससे उल्टी-सीधी बातें करना शुरू कर दी।

परेशान होकर छात्रा अपने परिजन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया। वहीं छात्रा की बातें सुनकर पुलिस अफसरों ने तत्काल पुरानी छावनी थाना प्रभारी को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.