खड़े ट्रक से टकराया आटो, एक की मौत, 15 घायल

Updated on 24-03-2022 05:02 PM

 भोपाल प्रदेश के सतना जिले के मैहर में बीती रात सवारी से भरा एक ऑटो सडक किनारे खडे ट्रक से टकराया गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पंद्रह लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैहर में तिलौरा के पास यह हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रुप से घायल एम महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। घायलों में तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां घायलों को देखने मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भी पहुंचे।

 जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। यह हादसा बुधवार रात साढ़े आठ बजे का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह देर रात जिला अस्पताल सतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ डॉक्टर अशोक अवधिया को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

जानकारी अनुसार सभी लोग सतना जिले के ग्राम दसईपुर के निवासी थे जो रामनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में बच्चे के बारहों (चौक) संस्कार में शामिल होने आटो क्रमांक एमपी 19 आर 6157 से जा रहे थे। रास्ते में अंधेरा ज्यादा था और आटो ओवरलोड था।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता गई कि चार सवारी बैठाने की जगह वाले आटो में 16 लोग भरे थे। जिसके कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में आटो अनियंत्रित होकर जा टकराया। जैसे ही यह हादसा हुआ मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों अस्पताल पहुंचाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.