स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में आयुर्वेद ने महती भूमिका निभाई : वन मंत्री डॉ. शाह

Updated on 05-09-2022 05:19 PM
वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेद महती भूमिका निभा रहा है। मध्यप्रदेश में वन औषधियों की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में है। मंत्री डॉ. शाह औषधीय पौधों के उपयोग से 'मानव स्वास्थ्य सुरक्षा' विषय पर प्रशासन अकादमी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि आयुर्वेद के व्यापक इस्तेमाल से वन औषधि उत्पादक ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधारात्मक बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर आयुर्वेद ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वन मंत्री ने बताया कि आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण द्वारा आयुर्वेद के क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा है कि आयुर्वेद पद्धति से चिकित्सा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्य आम लोगों को निरोग बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आयुर्वेद को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता है। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ आयुर्वेद के फायदों के बारे में आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के समय पूरे विश्व ने आयुर्वेद के प्रभाव को देखा है।

सोविनियर का हुआ विमोचन
राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर देश के तकरीबन 100 विषय-विशेषज्ञ और शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुसंधान पेपर का प्रकाशन 'सोविनियर' का विमोचन हुआ। वन मंत्री डॉ. कुंवर शाह ने आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण को प्रतीक चिन्ह और शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह ने संगोष्ठी में प्रस्तुत विषयों की जानकारी दी। सिंह ने कहा कि राज्य लघु वनोपज संघ आयुर्वेद के विकास की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

संगोष्ठी में बेहतर अनुसंधान पेपर प्रस्तुत करने के लिए डॉ. हरिओम सक्सेना, डॉ. वन्दना गुप्ता, श्रीमती एलिजाबेथ थॉमस, श्रीमती रूचि भाटिया कपूर, श्रेयस कौशिक, कपिल सारस्कर, सुश्री विशाखा कुम्बरम, विनोद धोटे, अनुश्री और शिवानी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल, प्रधान मुख्य वन सरंक्षक एवं वन बल प्रमुख आर.के. गुप्ता भी मौजूद थे।

लघु वनोपज प्र-संस्करण केन्द्र भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिलीप कुमार ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.