आयुष मंत्री श्री कावरे ने 1.84 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Updated on 23-05-2022 07:06 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कावरे ने बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र में ग्रामीण विकास से संबंधित एक करोड़ 84 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अधो-संरचना के विकास कार्यों के लिये कृत-संकल्पित है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कहा कि विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिये और उन्हें नियत समय में पूरा किया जाना चाहिये। आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र भवन, पुलिया निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन मरम्मत कार्य और खेल मैदान का भूमि-पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी केन्द्रीय बैंक परसवाड़ा में भवन और श्रीराम मंदिर के प्रवेश-द्वार का लोकार्पण भी किया। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि राज्य सरकार सरकारी प्राथमिक शालाओं में प्रत्येक छात्र को 10 किलो और माध्यमिक शाला के प्रत्येक छात्र को 15 किलो मूंग नि:शुल्क दे रही है। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने का भी आग्रह किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.