बाबा साहेब के विचार एवं आदर्श सबको प्रेरणा देते हैं: हितानन्द

Updated on 15-04-2022 06:25 PM

भोपाल।  संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द जी ने भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के करुणाधाम मंडल वार्ड क्रमांक 76 में पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर से जुड़े पाँच स्थानों को केन्द्र की मोदी सरकार ने पंचतीर्थ के रुप मे विकसित किया है। इसमें मध्यप्रदेश का महू जहाँ बाबा साहेब का जन्म हुआ, उनके जन्मस्थली के रूप में विकसित किया जा रहा है।

दूसरी दीक्षा भूमि नागपुर, तीसरी मुम्बई का इंदुमिल, चौथा लंदन का वह घर जहाँ बाबा साहेब ने रहकर वकालत की शिक्षा ली, उसे भी भारत सरकार खरीद कर विकसित कर रही है और पांचवाँ दिल्ली के हलीपुर में वो घर जहाँ बाबा साहेब ने अंतिम सांस ली, उस स्थान को भारत सरकार संविधान निर्माता के स्मृति के रूप में विकसित कर रही है। यह सब भाजपा सरकार आने के बाद कार्य प्रारंभ हुए हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है।

हितानंद जी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे। वे समाज सुधारक एवं सामाजिक समरसता के अग्रदूत के रूप में हम सबके पूज्यनीय है। उन्होंने महावीर जयंती के अवसर पर कहा कि स्वामी महावीर के सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य एवं अपरिग्रह के सिद्धांतों को जीवन शिरोधार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पंजाब के वैसाखी पर्व, तमिल नववर्ष पुथान्डू, असम का रोंगाली बिहू की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, जिला महामंत्री रविन्द्र यति, जगदीश यादव, रामदयाल प्रजापति, आशुतोष तिवारी, श्रीमती कृति गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष डिम्पल जयशंकर श्रीवास्तव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.