चम्बल की सुरक्षा में लगी एसएएफ की बटालियन भेजी बालाघाट, अब बेखौफ होगा रेत का उत्खनन

Updated on 24-06-2022 06:00 PM

मुरैना  जलीय जीवों रेत की सुरक्षा में चम्बल नदी के घाटों पर मुस्तैदी के साथ तैनात एसएएफ की बटालियन बालाघाट भेजने के बाद अवैध रेत के कारोबार में लगे माफिया अब चम्बल नदी को पूरी तरह से छलनी कर देंगे, जिससे चम्बल नदी में जलीय जीवों के लिए खतरा मंडराता नजर रहा है


क्योंकि अब रेत के धंधे से जुड़े लोगों को चम्बल के अवैध रेत का खनन करने से रोकने वाला कोई नहीं होगा। अभी तक चम्बल में लगी एसएएफ की 26 बटालियन के कारण वे अवैध खनन खुलेआम नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर इस बटालियन को बालाघाट भेजा गया है। इस बटालियन को यहां उच्च न्यायालय के आदेश पर नियुक्त किया गया था लेकिन पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आदेश जारी कर बालाघाट भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बटालियन को क्यों भेजा जा रहा है, इसका जवाब तो पुलिस अधिकारियों के पास है और ही वन विभाग के। फिलहाल यह मामला संदेह के घेरे में गया है।


बता दें, कि रेत माफिया द्वारा चंबल के राजघाट सहित अन्य घाटों पर भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। जिससे राजघाट का क्षेत्र पूरी तरह छलनी हो गया था। अवैध खनन से चंबल के जलीय जीवों घड़ियाल तथा बाटागुर कछुओं के अंडे फूट रहे थे तथा जलीय जीव मरने लगे तो यह मामला हाई लेवल तक जा पहुंचा लेकिन माफिया पर अंकुश नहीं लगाया गया। इस पर अभिभाषक राखी शर्मा ने उच्च न्यायालय की जबलपुर खण्डपीठ में एक जनहित याचिका दायर की तथा अवैध खनन को रोकने जलीय जीवों के संरक्षण की मांग उठाई। इस जनहित याचिका को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने मध्यप्रदेश शासन को आदेश जारी किया कि अवैध खनन को रोकने के लिए वहां एसएएफ की तैनाती की जाए। न्यायालय के आदेश पर राज्य शासन ने वहां एसएएफ की 26 वीं बटालियन की तैनाती कर दी। इस बटालियन की तैनाती के बाद अवैध खनन पर काफी हद तक रोक लग गई।

 बटालियन नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एक आदेश जारी कर चंबल की सुरक्षा में लगी 26 वीं एसएएफ बटालियन को बालाघाट भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के मद्देनजर अब बटालियन बालाघाट के लिए रवाना हो गयी। जिससे अब रेत की खुली लूट शुरु हो जाएगी।


क्या उच्च न्यायालय से ली गई है अनुमति
उच्च न्यायालय के आदेश पर पदस्थ एसएएफ बटालियन को बालाघाट भेजने से पहले क्या पुलिस मुख्यालय ने न्यायालय से अनुमति ली है, इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं जिससे यह मामला संदेह के घेरे में गया है। वहीं वन विभाग के अधिकारी भी इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।


होगी न्यायालय के आदेश की अवहेलना
अधिकारियों की माने तो अगर पुलिस मुख्यालय द्वारा उच्च न्यायालय से बिना अनुमति लिए एसएएफ की बटालियन को बालाघाट भेजा जा रहा है तो यह उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना होगी जिसको लेकर याचिकाकर्ता द्वारा पुलिस पर न्यायालय की अवहेलना करने की याचिका दायर की जा सकती है। फिलहाल इस मामले में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।


कहते हैं डीएफओ
उच्च न्यायालय के आदेश पर एसएएफ की बटालियन की पदस्थी यहां की गई थी। जाहिर है जब बटालियन चली जाएगी तो अवैध खनन पर रोक लगाना संभव नहीं होगा क्योंकि विभाग के पास इतना सशत्र बल नहीं है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने न्यायालय की अनुमति ली है कि नहीं, मैं कुछ नहीं बता सकता ह्।


स्वरुप दीक्षित, डीएफओ, मुरैना
मुझे नहीं जानकारी
इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। बटालियन को हटाने का आदेश पुलिस मुख्यालय ने दिया है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश की बात मुझे नहीं पता है। आपने मेरे संज्ञान में मामला ला दिया है तो मैं इसकी जानकारी लेता हूं।
राजेश चावला, एडीजी, ग्वालियर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.