जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में बस्तर सांसद वर्चुल शामिल हुए

Updated on 25-11-2022 04:15 PM

जगदलपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज जिला कार्यालय से वर्चुल माध्यम से शामिल हुए। आज संपन्न हुई जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण हेतु कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से छत्तीसगढ़ लोक सेवा, अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। वहीं छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था में प्रवेश में आरक्षण संशोधन विधेयक के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए प्रचार अभियान में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के प्रचार में उनके साथ मंत्री लखमा ग्राम बोगर पहुंचे थे। इस दौरान आदिवासी आरक्षण के मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज आरक्षण कटौती के मामले को लेकर हंगामा किया और छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा को प्रचार करने से रोका गया। जिसके बाद मंत्री लखमा ने कहा कि आदिवासियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिला पाया तो अपने आपको राजनीति से अलग कर लूंगा, उन्होंने कहा कि आदिवासियों के लिए राष्ट्रपति, राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। अगर उस समय तक सफलता नहीं मिली तो अपने आपको राजनीति से अलग कर लूंगा। मंत्री कवासी लखमा ने कहा, वे लोग नारेबाजी नहीं कर रहे थे सुना रहे थे, आदिवासियों का अधिकार है। वो मुझे नहीं बोलेंगे तो पाकिस्तान जाकर तो नहीं बोलेंगे, उन लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। उनमें बीजेपी का सरपंच भी था, बीजेपी के लोग तो ऐसे ही करते हैं, फूट डालो और राज करो। इस मामले के बाद आज आनन-फानन में केबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित कर आदिवासी आरक्षण कटौती के मामले से होने वाले नुकसान को कम करने का प्रयास किया जाना माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.