BCI का लीगल एजेंडा फेल, 50 लॉ कॉलेज हुए गैरकानूनी

Updated on 28-10-2022 04:51 PM

भोपाल

आधा साल बीतने को है और बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) अभी तक करीब पचास लॉ कालेजों की मान्यता जारी नहीं कर सका है। जबकि उक्त कॉलेजों में उच्च शिक्षा विभाग ने करीब चार हजार विद्यार्थियों के प्रवेश करा दिये हैं। बीसीआई के अनुमति नहीं मिलने से प्रवेश एवं फीस विनियामक समिति ने उनकी फीस के प्रस्ताव को होल्ड कर दिए हैं।

बीसीआई का लीगल स्टडी का एजेंडा फेल हो गया है, क्योंकि आधा साल बीतने को है और अभी तक बीसीआई ने करीब पचास कालेजों की मान्यता जारी नहंी किया है। इससे उक्त कालेज गैरकानूनी तरीके से विद्यार्थियों को प्रवेश देकर अध्ययन करा रहे हैं। इसमें ईक्का दुक्का कालेज भोपाल तक के शामिल हैं। विभाग ने उक्त कालेजों की मान्यता देखे बिना ही करीब चार हजार विद्यार्थियों के प्रवेश करा दिये हैं। वहीं फीस कमेटी के समक्ष फीस तय करने के उक्त 50 कॉलेजों ने फीस निर्धारित करने के लिए प्रस्ताव भेज दिए हैं। इनमें कई कालेजों के पास संबंधित विश्वविद्यालयों से संबद्धता तक नहीं ले सके हैं। इसलिये फीस कमेटी ने उक्त कॉलेजों की फीस फिक्स करने से इंकार कर दिया है।
उन्हें एक माह की मोहलत दी है वे उक्त समय में बीसीआई से अनुमति और विवि से संबद्धता लेकर नहीं आते हैं, तो उनकी फीस निर्धारित नहीं की जाएगी, जिसके चलते वे वर्तमान सत्र में हुए प्रवेश की फीस विद्यार्थियों से नहीं ले पाएंगे।

2013 से मिल रही निरंतरता
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लॉ कॉलेजों को बीसीआई द्वारा वर्ष 2013 में मान्यता देने के बाद दोबारा निरंतरता देने से इनकार नहीं किया है। ऐसे में वह प्रति वर्ष निरंतरता की फीस का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे सभी लॉ कॉलेज एडमिशन के लिए पात्र होंगे। विभाग द्वारा इसी आधार पर एडमिशन कराए गए हैं। बीसीआई अब उनकी मान्यता समाप्त कर सकता है, तो विभाग, कालेज संचालक और विद्यार्थियों की परेशानी बढ सकती है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.