चुनाव जीतकर विकास के पुरोधा बनें नगर निकाय प्रत्याशीः विष्णुदत्त शर्मा

Updated on 22-06-2022 06:52 PM

भोपाल भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए अच्छे कार्यकर्ताओं को चुना है, जिनमें बड़ी संख्या बहनों की भी है। आप सभी लोग अपने-अपने निकाय क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। पार्टी ने विकास पुरुष के रूप में आपको पार्षद प्रत्याशी चुना है। आने वाले चुनाव में जीत हासिल कर आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में विकास के पुरोधा बनें।

 यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने छतरपुर के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित जिले के सभी नगर पालिका एवं नगर परिषद प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कालका शुक्ला, सुदेश जैन, मनोज ताम्रकार, अभिषेक यादव, सचिन चतुर्वेदी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष ने खजुराहो में मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।


आप उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो लोगों का जीवन बदल रही
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप खुद को कमजोर या कमतर समझें। आप उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे ताकतवर नेता हैं। आप उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसकी सरकार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में गरीबों का जीवन बदलने का काम कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि आप उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसके संगठन और कार्यप्रणाली का अध्ययन करने के लिए 25 देशों के प्रतिनिधि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलना चाहते है। इसलिए सभी प्रत्याशी जीत का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरें।


लोगों को बताएं भाजपा सरकारों के काम
श्री शर्मा ने कहा कि इस चुनाव में घर-घर पहुंचें और अपनी केंद्र एवं राज्य सरकारों ने जो किया है, वो बताएं। लोगों को बताएं कि एक समय में उन्हें बड़ा आदमी समझा जाता था, जिनके घर गैस होती थी। प्रधानमंत्री जी ने उज्जवला योजना में गरीबों के घर भी गैस सिलेंडर पहुंचा दिये हैं। भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराकर लोगों का जीवन बचाने का प्रयास कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर घर तक नल से जल से पहुंचाने का संकल्प लिया है। सूखे बुंदेलखंड को हरा-भरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 44605 करोड़ की केन बेतवा लिंक परियोजना को स्वीकृति दी है। अब बुंदेलखंड प्यासा नहीं रहेगा।


कांग्रेस ने छीना गरीबों का हक, हर वर्ग को लाभ दे रही भाजपा सरकारें
श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में गरीबों का हक छीनने के अलावा और कुछ नहीं किया था। दूसरी तरफ भाजपा की सरकारें बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग को अपनी योजनाओं से लाभ पहुंचा रही हैं। अल्पसंख्यक समाज के भाइयों को भी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।
बैठक को संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला प्रभारी अवधेश नायक, जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने भी संबोधित किया।

 बैठक में प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव, विधायक राजेश प्रजापति, प्रदुम्न सिंह लोधी, राजेश शुक्ला, राहुल सिंह लोधी, राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पुष्पेंद्रनाथ पाठक, श्रीमती रेखा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जय नारायण अग्रवाल सहित समस्त जिला पदाधिकारी पार्षद प्रत्याशी उपस्थित रहे। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने टीकमगढ़ एवं छतरपुर जिले की प्रबंध समिति एवं समन्वय समिति की बैठक को संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.