रेलों में बेडरोल की सुविधा होगी प्रारंभ, बस थोडा इंतजार

Updated on 12-03-2022 05:43 PM

भोपाल कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान रेलों में बंद हुई  बेडरोल की सुविधा पुन: प्रारंभ होगी। दस दिन के बाद यह सुविधा शुरु होने वाली है।भोपाल रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से शुरू होने वाली ट्रेनों में यह सुविधा मिलने लगेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में लिनेन यानी चादर-कंबल की सुविधा पुन: देने के निर्देश दिए हैं। इसकी वजह है कि रेलवे ने अभी पूरी तरह से इसकी तैयारी नहीं की है। भोपाल स्टेशन से चलने वाली भोपाल-सिंगरौली, भोपाल- लखनऊ और रानी कमलापति स्टेशन से चलने वाली भोपाल एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस में लिनेन की सुविधा दी जाती है।

भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि सभी ट्रेनों में मिलाकर करीब 4000 सेट बेडरोल की जरूरत रोज पड़ती है। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण आने के बाद संक्रमण के खतरे को देखते हुए ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा बंद कर दी गई थी। इसमें तकिया कवर, कंबल चादर और टॉवेल शामिल हैं। भोपाल और रानी कमलापति से चलने वाली ट्रेनों में लगने वाले बेडरोल की धुलाई रेलवे की मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में की जाती है।

 इसका संचालन आउटसोर्स पर दिया गया है। भोपाल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने शुक्रवार को भोपाल स्टेशन के पास बनी इस लॉन्ड्री का निरीक्षण कर इसे जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ट्रेनों में बेडरोल की सुविधा जल्दी शुरू की जा सके। भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह तरफ बनाए गए रेल कोच रेस्टोरेंट में सुविधाएं इस महीने के अंत से मिलने लगेंगे। इसका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा, जिसके लिए एजेंसी तय कर ली गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.