जमीनी सच्चाईयों से रूबरू होना ही अनुभव का सबसे प्रभावी तरीका : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 22-03-2022 04:59 PM

भोपाल   राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जमीनी सच्चाईयों से रूबरू होना ही अनुभव का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि उपलब्धियों की चमक के पीछे के कड़े परिश्रम और प्रयासों की जानकारी लेकर ही उनका अनुसरण किया जा सकता है।

राज्यपाल श्री पटेल आज राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय द्वारा आयोजित अध्ययन दल के सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। दल में भारतीय और मित्र देशों के सैनिक, पुलिस और सिविल सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश की सर्वाधिक अनुसूचित जनजातीय आबादी, प्रचुर वन, प्राकृतिक संसाधन, शांति प्रिय नागरिक और सांप्रदायिक सौहार्द मध्यप्रदेश की पहचान है। मध्यप्रदेश ऊर्जा उत्पादन में आत्म-निर्भर है। पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेलकूद, कृषि, ग्रामीण, शहरी विकास, उद्योग, सिंचाई सहित अधो-संरचना के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। प्रदेश को देश के स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2020-21 में तीसरा, इंदौर को पांचवीं बार पहला और भोपाल को स्वच्छ राजधानी का पहला पुरस्कार मिला है। नागरिकों की समस्याओं के ऑनलाइन समाधान के साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम को देश में लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान आंतरिक सुरक्षा, सामरिक व्यवस्थाओं को असरदार बनाने के प्रयासों पर पारस्परिक चिंतन किया जाए। आंतरिक सुरक्षा, शांति और व्यवस्था की बाधाओं और उनके समाधान के प्रयासों पर अनुभवों को भी आपस में अवश्य साझा करें।

राज्यपाल को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के संकाय सदस्य मेजर जनरल हरि बी. पिल्लई ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय द्वारा वर्ष 1960 में स्थापना के साथ ही प्रतिवर्ष भारत और मित्र देशों के लिए 47 हफ्तों का वार्षिक पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। इस 62 वें प्रशिक्षण में 22 मित्र देशों सहित सेना और सिविल सेवा के 120 अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 15 प्रतिभागियों के आठ दल देश के विभिन्न अंचलों का भ्रमण कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आये दल में भारतीय प्रतिभागियों के साथ ही कोरिया, श्रीलंका, ओमान और उज़्बेकिस्तान के अधिकारी शामिल हैं।

प्रशासन अकादमी की संचालक श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने बताया कि दल द्वारा भोपाल स्थित शौर्य स्मारक का भ्रमण कर लिया गया है। साँची, इंदौर और मंडला जिलों का भ्रमण किया जाना है। भ्रमण के दौरान दल के सदस्य प्रदेश में स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, महिला स्व-सहायता समूह, अनुसूचित जनजाति और औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर का भ्रमण करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.